अवैध शराब फैक्ट्री पर मेहरबानी और महिलाओं पर एफआईआर करवाती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

by
नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंच नेता प्रतिपक्ष ने जाना घायलों का हाल,  अति गरीबी से 27.5 करोड़ लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ में गांव के भीतर खुल रहे शराब के ठेके का मातृशक्ति द्वारा विरोध किया गया और उनसे पंचायत के बाहर ठेका खोलने का अनुरोध किया गया।
यही बात सरकार को बहुत नागवार गुजरी है और शराब ठेके का विरोध करने वाली 30 से 35 महिलाओं समेत अन्य लोगों के खिलाफ सरकार ने मामला दर्ज करवाया है। अगर शराब का ठेका उस जगह से हटकर कहीं और खुल जाता तो कौन सी आफत आ जाती? सबसे हैरानी की बात है कि यह वही सरकार है जो प्रदेश में अवैध शराब फैक्ट्री पर मेहरबानी दिखाती है और करोड़ों की अवैध शराब पकड़े जाने पर भी मुकदमा नहीं दर्ज करवाती है।
काला अंब में लोगों के दबाव में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई। लगभग 3 लाख 95 अंग्रेजी शराब की ब्रांड लेवल मिले, हजारों की संख्या में खाली बॉटल मिली, शराब बनाने का सामान मिला लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न हो इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी हस्तक्षेप किया। शराब फैक्ट्री पर मेहरबानी और शराब ठेके का विरोध करने वाली महिलाओं पर एफआईआर दर्ज करवाने वाली सुक्खू सरकार का वास्तविक चेहरा सामने आ गया है। सुक्खू सरकार स्कूल–कॉलेज,अस्पताल बंद करने और शराब के ठेके खोलने के बहाने खोज रही है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने देश के 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और “सबका साथ सबका विकास” के विज़न से यह सफलता हासिल हुई है। नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों पिछड़ों युवाओं किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण की सरकार है। उनके प्रयासों का प्रतिफल है कि मात्र 11 साल के कार्यकाल में ही भारत 11वीं से चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना और देश में अत्यधिक गरीबी की दर जो 2014 में 27.1 फीसदी थी वह घटकर 5.3 फीसदी रह गई है। विश्व बैंक द्वारा जारी किए गए यह आंकड़े मोदी सरकार की उपलब्धि का प्रमाण है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नेर चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज पहुंचे और नाचन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाला में सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मिलकर सभी को बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जयराम ठाकुर ने इस दुर्घटना पर शोक प्रकट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के और परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ नाचन विधायक विनोद कुमार, मंडी भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद समेत अन्य स्थानीय नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार का जनादेश प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर मुहर : जयराम ठाकुर

बिहार विजय के अवसर पर सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के झूठ को देश और बिहार ने नकारा बिहार ने सुशासन और बेहतर प्रशासन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में आदित्य बख्शी ने जीता रजत पदक : आदित्य ने उत्तर व पूर्व जोनल इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता, पीयूएसएसजीआरसी लौटने पर आदित्य को किया सम्मानित

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीएएएलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी और जगमोहन्स इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के कराटेका आदित्य बख्शी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में रजत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने सरकाघाट में बाल गृह का दौरा किया, बच्चों के समग्र विकास हेतु सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

एएम नाथ। सरकाघाट, 15 जुलाई।   हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज मंडी जिला के सरकाघाट उपमण्डल स्थित भरनाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए सभी छह विधायक जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे : लड़ाई सरकार या मुख्यमंत्री पद बचाने की नहीं है, बल्कि उन भ्रष्ट लोगों को सबक सिखाने और संविधान और लोकतंत्र को बचाने की – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के दलबदलू विधायकों पर ऐक्शन का ऐलान कर दिया है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए सभी छह...
Translate »
error: Content is protected !!