अवैध संबंध… पति बन रहा था रोड़ा, आशिक के साथ मिलकर पति को दे दी खौफनाक मौत

by

अमृतसर : अमृतसर में महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया । थाना लोपोके के अधीन आते गांव हेतमपुरा के जसपाल सिंह की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।

शुक्रवार की शाम कोहाली नहर के पास आरोपियों ने  वारदात को अंजाम दिया। शव खुर्द बुर्द करने के लिए उन्होंने जसपाल सिंह का शव झाड़ियों में फेंक दिया। जांच में सामने आया है कि जसपाल सिंह की पत्नी अमनजीत कौर के अपने प्रेमी गांव कोहाली निवासी अजय सिंह के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी महिला और और उसका प्रेमी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

गांव हेतमपुरा निवासी जोबनजीत सिंह ने लोपोके थाने की पुलिस को बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता जसपाल सिंह मजदूरी करते थे। कुछ साल पहले उसके पिता ने अमनजीत कौर के साथ दूसरी शादी की थी। अमनजीत कौर अब उसके पिता जसपाल सिंह के साथ घर में ही रहती थी। इस बीच पिता को पता चला कि अमनजीत कौर के अवैध संबंध उसके पुराने जानकर अजय सिंह के साथ हैं। इसके बाद पिता ने अमनजीत कौर को समझाने का कई बार प्रयास किया था लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। इसे लेकर पिता का अजय सिंह के साथ झगड़ा भी हुआ था।

जोबनजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता और अमनजीत कौर ने शुक्रवार को उसे बताया था कि वह किसी काम से शहर जा रहे हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर घर से निकल गए लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटे। रात को भी दोनों लौटे नहीं। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने कुछ ही देर में कोहाली नहर की झाड़ियों से उसके पिता का शव बरामद कर लिया। उसके शरीर पर तेजधार हथियारों के कई निशान थे। आरोप है कि अमनजीत कौर ने अपने प्रेमी अजय सिंह के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी और शव छिपाने के लिए यहां फेंक दिया। लोपोके थाने के प्रभारी हिमांशु भगत ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

31 किसानों पर केस दर्ज : 417 एकड़ पंचायती जमीन कब्जे से मुक्त करवाई थी,किसानों ने जमीन पर खेती शुरू करने पर की गई करवाई

फतेहगढ साहिब : पंजाब सरकार के प्रयासों से पिछले महीने 417 एकड़ पंचायती जमीन कब्जे से मुक्त करवाई गई थी। पर गांववासियों ने पुन: जमीन पर कब्जा कर लिया है। यह जमीन फतेहगढ़ साहिब...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित समर कैंप यादगार बना

गढ़शंकर, 30 जून : शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा बच्चों को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से 5 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ग्राउंड...
article-image
पंजाब

एनजीटी ने पंजाब की दवाईओं की कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

नई दिल्ली । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पर्यावरण मानदंडों के उल्लंघन के लिए पंजाब की एक औषधि कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का अंतरिम जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने कहा कि पंजाब राज्य...
article-image
पंजाब

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर जिलावासी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें: कोमल मित्तल

 जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में विधानसभा उड़मुड़ के गांव रूपोवाल में गांव वासियों के साथ मिलकर निकाली गई ‘लोकतंत्र की जागो’ गढ़दीवाला/होशियारपुर, 11 अप्रैल:   भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार एवं डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!