लाहौल-स्पीति के कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षक बागवानी मंत्री नेगी की मौजूदगी में कहा स्पष्ट बाहरी व्यक्ति को पार्टी न किया जाए शामिल

by

लाहौल : जिला कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाहरी नेता को टिकट देने का विरोध किया और उपचुनाव में टिकट के सभी 17 दावेदारों ने अपनी अपनी बात रखते हुए एक स्वर में पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा को पार्टी में शामिल न करने और उनको टिकट न देने की हाईकमान से मांग की। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि अगर मारकंडा को पार्टी में शामिल किया गया तो जिले कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। उनकी बात सुनने के बाद पर्यवेक्षक बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सोच-समझकर ही टिकट दिया जाएगा।
पर्यवेक्षक बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हाईकमान जिसके नाम पर भी फैसला लेगा, सभी उसकी जीत के लिए मजबूती से काम करेंगे। उन्हीनों कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्थिर है। बागियों ने अपना ईमान बेचा है। कांग्रेस को धोखा देने वाले जिंदगीभर के लिए दागी बन गए हैं। लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक आज रात के अंधेरे में लाहौल आए हैं। उन्हें जनता से डर था कि उन्होंने बेईमानी की है। नेगी ने कहा कि कांग्रेस सभी छह सीटों पर उपचुनाव जीतेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर ने प्रस्ताव पारित कर मंत्री जगत सिंह नेगी कौ सौंपा। इस मौके पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने जिला मुख्यालय केलांग में कांग्रेस से बागी नेताओं के विरोध में रैली निकाली और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस ने रवि ठाकुर सहित अन्य बागियों के पुतले फूंके। इस दौरान मंत्री जगत सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की एक चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की है। इसके लिए प्रलोभन देकर धनबल का प्रयोग किया। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में उन्हें 95 प्रतिशत वोट ट्राइबल का मिलता है। लाहौल-स्पीति के जो भी फैसले होते हैं, वह भी यहीं से होने चाहिए। यहां की राजनीति बाहर से नहीं चलेगी। रवि ठाकुर लाहौल-स्पीति की राजनीति कुल्लू से करते थे।

उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट को लेकर आप का फैसला हमारा फैसला होगा, संगठन सबसे बड़ा होता है। दावेदार जितने भी हों, जो जीतने की क्षमता रखता हो, हाईकमान उसे टिकट देगा। वहीं उन्होंने कुल्लू में रह रहे लाहौल-स्पीति के लोगों से कहा कि इस समय आपकी लाहौल-स्पीति में जरूरत है। उपचुनाव तक मैं आप लोगों के बीच लाहौल-स्पीति में ही रहूंगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर, प्यारे लाल शर्मा, अनिल सहगल, शशि किरण, सुर्दशन जस्पा, अनुराधा राणा, कुंगा बौद्ध, राजेश शर्मा सहित कई कई कांग्रेस मौजूद रहे। लाहौल-स्पीति के बाहर के नेता को न दें टिकटजिला कांग्रेस की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मांगपत्र भेजा गया। इसमें कहा गया है कि जिला कांग्रेस की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लाहौल-स्पीति विस से किसी भी बाहरी नेता को उपचुनाव के लिए टिकट न दिया जाए। कांग्रेस पार्टी के किसी भी अनुभवी, शिक्षित व काबिल व्यक्ति को टिकट दिया जाए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पशुओं में लम्पी रोग के लक्षण पाए जाने पर नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करें पशु पालक – डाॅ सेन

ऊना : हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में पालतू पशुओं में लम्पी चमड़ी रोग का प्रकोप फिर से देखने को मिल रहा है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भी उठाए जाएंगे कारगर कदम : किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करेगी हिम उन्नति योजना: आरएस बाली

धर्मशाला, 28 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्षा कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : मौसंबी की बहार, एचपी शिवा परियोजना से बकारटी में भी आई, गांव बकारटी के 24 किसानों की भूमि पर लगाए गए हैं 2300 पौधे

शुरुआती दौर में ही उत्तम क्वालिटी के फल दे रहे हैं ये पौधे हमीरपुर 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मंे फलों और अन्य नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिजनों ने रिकांगपिओ में निकाला कैंडल मार्च

एएम नाथ। शिमला :  पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर रिकांगपिओ में उनके परिवार, भाजपा किन्नौर और अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!