आँखों के सामने हुआ हादसा, घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठा इमरजेंसी वार्ड पहुंचे विधायक डॉ. जनक राज

by

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नेता सिर्फ कुर्सियों तक सीमित नहीं होते, बल्कि ज़मीन पर उतरकर इंसानियत की मिसाल भी बनते हैं। बुधवार सुबह जब वो भरमौर से धर्मशाला की ओर जा रहे थे तो चंबा के बालू नामक स्थान के पास एक पिकअप वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और व्य​क्ति घायल हो गए।


घटना के तुरंत बाद विधायक डॉ. जनक राज अपनी गाड़ी से उतरे और बिना किसी देरी के घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया। उन्होंने इंसानियत का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। ना कोई राजनीति, ना कोई दिखावा। बस एक आम इंसान की तरह उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया और घायल महिला को अपनी गाड़ी में बिठाकर तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही उन्होंने महिला को खुद अपनी गोद में उठाया और सीधे इमरजेंसी वार्ड तक लेकर गए। यहां तक कि उन्होंने घायल की देखभाल डॉक्टर के साथ मिलकर की और आधे घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहकर इलाज में सहयोग किया। ऐसा व्यवहार आज के नेताओं में बिरला ही देखने को मिलता है।
विधायक डॉ. जनक राज का कहना है कि मैंने जो किया, वह एक इंसान और जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य था। जब मैंने महिला को घायल अवस्था में देखा तो देर किए बिना उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मेरे लिए उस समय सबसे जरूरी उसकी जान बचाना था, न कि मेरा कोई व्यक्तिगत कार्य। जनसेवा का असली मतलब ही जरूरतमंद की मदद करना है। मैं हमेशा यही प्रयास करूंगा कि लोगों की सेवा प्राथमिकता रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá logo bk8 –

logo bk8 logo bk8 thiết yếu là quan niệm đầy kì dị và gợi cảm sự chuyên sóc của tương đối những tổ ấm ở. Nó không duy nhất mã số kế bên ra...
article-image
Uncategorized

क्या लिंग में तनाव आना बंद हो गया है ? वैक्यूम थैरेपी का महत्व : पुरुषों की यौन स्वास्थ्य देखभाल

मर्दों के लिए उनकी मर्दानगी का सवाल बड़ा महत्वपूर्ण होता है, और किसी भी यौन समस्या का सामना करना आम होता है। एक ऐसी समस्या है जिसे हम ‘मर्दाना कमजोरी’ या ‘यौन दुर्बलता’ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप के आधार पर होंगे राहत एवं बचाव कार्य : आपदा प्रबंधन को लेकर 6 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : अमित मैहरा

एएम नाथ। चम्बा  :  मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ओरियंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन के लिए वर्चुअल रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने डाईट देहलां में एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत किया पौधारोपण

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज डाईट देहलां में एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत द्रेक का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण...
Translate »
error: Content is protected !!