आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाई बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग की प्रक्रिया

by

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन डीपीओ कमल किशोर शर्मा ने किया मागदर्शन

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी बाल विकास परियोजना मैहला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री कमल किशोर शर्मा ने की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों की लंबाई एवं वजन मापने की सही प्रक्रिया, ग्रोथ चार्ट की प्रविष्टि तथा अनीमिया से ग्रस्त बच्चों की पहचान और उनमें सुधार के उपायों को व्यावहारिक रूप से समझाया।
इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य विषय ‘नवचेतना एवं आधारशिला’ के अंतर्गत बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर विशेष जोर देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया।
सीडीपीओ मैहला श्री राजेश राय ने प्रशिक्षण में पोषण ट्रैकर ऐप के उपयोग पर भी चर्चा की। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आने वाली तकनीकी समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भाग ले रही हैं। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से लागू कर बच्चों के पोषण एवं विकास को सुदृढ़ बनाएं।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश राय, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ, जिला समन्वयक पोषण विकास शर्मा, अरुण चौहान, खंड समन्वयक संजय कुमार, वृत पर्यवेक्षक नीलम कुमारी, वृत पर्यवेक्षक रेखा देवी, वृत पर्यवेक्षक रंजना देवी व वृत्त पर्यवेक्षक विद्या देवी भी उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में सरकार के पत्र की कॉपियां जलाकर जीटीयू ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर, 23 अगस्त : पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिम व पेंशनर संयुक्त मोर्चा को बार-बार मीटिंग देकर मीटिंग से भागने के विरोध में गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन ब्लाक गढ़शंकर-1 के अध्यापकों द्वारा विभिन्न स्कूलों में मीटिंग...
article-image
पंजाब

डिंपी ने निजी फायदे के लिए पार्टी छोड़ी : सुखबीर बादल

मुक्तसर : लोकसभा चुनाव के बाद शिअद में शुरू हुई बगावत रुकने का नाम नहीं ले रही। एक तरफ जहां पार्टी में अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा लगातार मांगा जा रहा...
article-image
पंजाब

प्रिंसिपल के14 वर्षीय पुत्र का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दोनों आरोपी ग्रिफ्तार

होशियारपुर : पुलिस ने एक निजी कॉलेज के प्रिंसिपल के 14 वर्षीय पुत्र का गत महीने अपहरण करने का प्रयास करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में आरोपियों ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 रात – 64 किलोमीटर तक शव को घुमाती रही HRTC बस : पुलिस ने चालक और परिचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

संगड़ाह।   सिरमौर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की चंडीगढ़-संगड़ाह-हरिपुरधार बस के चालक और परिचालक ने एक यात्री के मृत्यु के बाद भी उसका शव...
Translate »
error: Content is protected !!