आंगनबाड़ी वर्कर व सहायिकाओं के पदों हेतू अब 20 नवम्बर तक किए जा सकते हैं आवेदन : बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के भरे जाएंगे विभिन्न पद

by

ऊना, 20 अक्तूबर – बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में 20 नवम्बर सायं 5 बजे तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
योग्यता एवं मानदंड
कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) का सामान्य निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हज़ार से अधिक नही होनी चाहिए जिसकास प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार /तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/ प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके बाद किसी भी आवेदक/अभ्यर्थी से आवेदन/दस्तावेज़ प्राप्त नहीं किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 29 नवम्बर को प्रातः 10 बजे समस्त मूल दस्तावेज़ों सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-225538 व संबंधित पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
यहां भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद
बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/ सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी कंेद्र समूर कलां, आदर्श नगर अप्पर अरनियाला, हरिजन मोहल्ला अप्पर कोटला कलां, रैन्सरी मध्य, बदोली-1 व भटोली-1 में आंगनबाड़ी वर्करस के पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र राजपूत मोहल्ला-1 बहडाला, रायपुर-4, लमलेहडा-2, लमलेहडा ब्राह्मण मोहल्ला, केंद्र न. 16 बसदेहड़ा, केंद्र न. 13 बसदेहड़ा, नारी, जखेडा-2, भटोली-2, सनोली राजपूत जाट मोहल्ला-2, प्रेम नगर ऊना, रामपुर-2, धमान्दरी मनसोह, ब्राह्मण पट्टी मलाहत व रामपुर हरिजन मोहल्ला में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र में अवैध खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए गठित होगा संयुक्त कार्यबल – हर्षवर्द्धन चौहान

एएम नाथ। बद्दी : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन को रोकने के लिए गम्भीर है और इसके लिए कड़े कदम उठाए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित : सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 11 हजार करोड़ रुपए तक ऋण ले सकेगी

धर्मशाला : हिमाचल में कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित हो गया गया है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में शुक्रवार को राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (एफआरबीएम) संशोधन विधेयक 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी निवेदिता नेगी ने ली खंड विकास अधिकारियों की बैठक : ग्रामीण विकास के कार्यों को तेज करने के दिए सख्त निर्देश

मंडी, 22 दिसम्बर। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लक्ष्यों के मुकाबले अर्जित उपलब्धियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इन्हें गति प्रदान कर समयबद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा : जयराम ठाकुर

सीबीआई की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना विपक्ष का शर्मनाक कृत्य , परिजनों पर सरकार के मंत्रियों ने डाला दबाव एफआईआर में एक अधिकारी का नाम क्यों नहीं डाल रही है सरकार एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!