आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं आशा वर्कर को दी पूर्व प्रसव के जांच की जानकारी : सम्पूर्णता अभियान और पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरुकता शिविर आयोजित 

by
एएम नाथ। चम्बा :   जिला प्रशासन चम्बा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार के सहयोग से मैहला में सम्पूर्णता अभियान और पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं आशा वर्कर को पूर्व प्रसव के जांच के बारे में जानकारी दीं I कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इसका व्यापक प्रचार प्रसार पर बल दिया l
इस कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन से विपन कश्यप ने सम्पूर्णता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा नीति आयोग द्वारा निर्धारित 6 मानकों के सुधार बारे चर्चा की तथा उपस्थित लोगों को इसका व्यापक प्रचार प्रसार के बारे में बताया। विकास शर्मा जिला समन्वयक ने पोषण के जीवन के सुनहरे 1000 दिनों के महत्त्व के बारे में जानकारी दीं तथा ओसेन संस्था से किशनी जी ने मासिक धर्म स्वच्छता, यौन रोगों तथा HIV के बारे में बताया।
कार्यक्रम में संजय कुमार समन्वयक पोषण अभियान ने कुपोषण को कैसे दूर करे इस विषय पर विस्तार से बताया तथा जिला मिशन समन्वय मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं तो पहले जान लें योग्यता और नियम…किन 9 गलतियों से हो सकते हैं बाहर

एएम नाथ । हिमाचल प्रदेश में, पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए किसी खास शैक्षणिक योग्यता का होना जरूरी नहीं है. राज्य को पूरी तरह साक्षर राज्य घोषित किया गया है। इसलिए,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर विस क्षेत्र की पेयजल योजनाओं पर खर्च हो रहे 134 करोड़…बस स्टैंड के लिए दिए हैं 7:50 करोड़, सैनिक स्कूल को 5 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री

जोल में विश्राम गृह के निर्माण और 2 नई बस सेवाएं आरंभ करने की घोषणा उपमुख्यमंत्री ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की प्रथम संध्या का शुभारंभ एएम नाथ।  सुजानपुर 02 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीवॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में अजोली स्कूल रहा विजयी : सत्ती ने नंगड़ा में अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

ऊना :12 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ां में तीन दिवसीय अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस जोनल लेवल टूर्नामेंट में 31...
हिमाचल प्रदेश

32 पद अधिसूचित : एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे

ऊना : मैसर्ज एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी द्वारा 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों...
Translate »
error: Content is protected !!