आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन सीटू द्वारा एसडीएम कार्यालय के सामने दिया धरना : एसडीएम द्वारा पुलिस के जरिए आंगनवाड़ी वर्कर पर  ड्यूटी करने का दबाव डालना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : बलजीत कौर, लखविंदर कौर

by

नवांशहर, 20 जून :  आंगनवाड़ी वर्करों से विभाग के अलावा जबरन अन्य ड्यूटी करवाने और एक आंगनवाड़ी वर्कर पर  पुलिस के जरिए दबाव डाल ड्यूटी करवाने की कोशिश से गुस्साई एसडीएम कार्यालय के बाहर आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन सीटू द्वारा  रविवार का अवकाश होने के बावजूद जोरदार प्रदर्शन किया गया।

धरने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन सीटू की जिला प्रधान बलजीत कौर, जिला सचिव और ब्लॉक प्रधान लखविंदर कौर ने कहा कि एसडीएम द्वारा पुलिस के जरिए आंगनवाड़ी वर्कर पर  ड्यूटी करने का जो दबाव डाला जा रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीटू पंजाब के राज्य प्रधान महां सिंह रोड़ी के अलावा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों ने इसमें हिस्सा लिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा जबरन थोपे जा रहे अन्य विभागों के कामों के लिए किया जा रहा दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने यूनियन नेताओं के साथ बैठक की। यूनियन नेताओं को बताया गया कि तहसीलदार ने भरोसा दिलाया है कि वर्करों से उनकी सहमति के बिना बीएलओ का काम नहीं करवाया जाएगा।

एसडीएम के बाहर होने के कारण तहसीलदार ने मोबाइल पर बात करवाई। एसडीएम ने भरोसा दिया कि सोमवार को बैठक करके मामले का समाधान कर दिया जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि सोमवार को मामला हल नहीं हुआ तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। बड़ी संख्या में पहुंची वर्करों ने घोषणा की कि यदि वर्कर सुखविंदर कौर को पुलिस के माध्यम से घर से बुलाकर जबरन ड्यूटी करवाने के मामले में न्याय नहीं मिला तो सभी वर्कर अपनी इच्छा से अन्य विभागों के लिए कर रहे कामों का बहिष्कार करेंगी।

इस दौरान जसवीर कौर सूरापुर, कमलजीत कौर, इंद्रजीत कौर, संगीता कौर, रेवल कौर, परमजीत कौर, कश्मीर कौर, सोमा देवी, मीनाक्षी आदि मौजूद थी।

विधायक नछत्तर सिंह की दखलंदाजी के बाद तहसीलदार ने की मीटिंग : विधायक नछत्तर सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करज से फ़ोन पर बात की और उनकी मांगों के साथ सहमति जताई। जिसके बाद तहसीलदार और एसडीएम से बात की और फिर तहसीलदार ने आंगनवाड़ी वर्करज की मांगों को सुना और एसडीएम से फ़ोन पर बात करवाई । जिसके बाद सोमवार को एसडीएम के साथ दोबारा मीटिंग तय की गई। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ : 30 की मौत, 60 घायल, 17 घंटे बाद पुलिस ने कबूला

महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है. 60 लोग घायल हुए हैं। जिनका कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश के...
article-image
पंजाब

FBI और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई – पंजाब निवासी गिरफ्तार : कैलिफोर्निया में 40 किलो कोकीन, हथियार और भारी मात्रा में कैश बरामद होने का दावा

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिज्जा रेस्तरां की आड़ में कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क चलाने के मामले में पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कवंलप्रीत (50)...
article-image
पंजाब

Adi Dharm Mission to Play

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.27 : Scholars and visionaries of the Adi Dharm movement have played a crucial role in India’s freedom struggle. Great leaders such as Ghadri Baba Babu Mangu Ram Mugowalia, Bharat Ratna and...
article-image
पंजाब

कोर्ट के बाद अब स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस ने खाली कराए स्कूल

लुधियाना : पंजाब में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। बता दें कि सुबह-सुबह लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के कोर्टों को बम धमकी मिलने के बाद अब स्कूलों को भी निशाना...
Translate »
error: Content is protected !!