आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ 2 साल से ठेकेदार कर रहा था दुष्कर्म : मामला दर्ज

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर : हमीरपुर जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ठेकेदार ने महिला के साथ पिछले दो सालों से दुष्कर्म किया और जब उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो उसने उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता हमीरपुर के नादौन इलाके की रहने वाली है. उसने शिकायत में आरोप लगाया है कि सोमदत्त नामक ठेकेदार, हमीरपुर का निवासी है, वह पिछले दो वर्षों से उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था।  महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि 14 फरवरी को आरोपी ने उसके साथ फिर से गलत हरकत की, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
                  पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिलकर काम करने से हैकरों के हमले बढ़े : हनीपाट सिस्टम ने सुरक्षा की उम्मीद जगाई

आईआईटी मंडी के शोध में खुलासा; टीम बनाकर काम करने वालों ने अकेले हैकरों से ज्यादा एक्सप्लाइट गतिविधियां कीं, साइबर सुरक्षा में हनीपाट तकनीक की उपयोगिता आई सामने एएम नाथ। मंडी। साइबर अपराधी अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, तीन हजार की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री

सुधारों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था सही दिशा में बढ़ रहीः मुख्यमंत्री भूरेश्वर मंदिर में मेले का किया शुभारंभ एएम नाथ। सिरमौर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया

लुधियाना, 13 दिसंबर : चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया है। इस मौके पर मनीष तिवारी ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: जगत सिंह नेगी

*प्रदेश सरकार राजस्थान सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया को दे रही गति* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 नवम्बर: बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार...
Translate »
error: Content is protected !!