आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अन्य विभागों के कार्यों में लगाई जा रही ड्यूटियों लगाने पर ऑनलाइन काम ठप कर सीटू यूनियन ने किया विरोध : सीडीपीओ ने तुरंत एसडीएम को पत्र लिखकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां न लगाने का किया आग्रह

by

नवांशहर, 9 जून : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां अन्य विभागों में लगाने के विरोध में आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब (सीटू) द्वारा ऑनलाइन काम ठप कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला एसबीएस नगर की जनरल सेक्रेटरी व ब्लॉक नवांशहर की अध्यक्ष लखविंदर कौर ने कहा कि विभागीय निदेशक द्वारा पत्र जारी किए जाने के बावजूद कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां अन्य विभागों में जबरन लगाई जा रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में आज आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन सीटू द्वारा ऑनलाइन काम नहीं किया गया। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला प्रोग्राम अफसर जगरूप सिंह द्वारा सीडीपीओ नवांशहर को पत्र जारी किया गया। लखविंदर कौर ने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद आंगनवाड़ी वर्करस और आंगनवाड़ी हेल्परों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है और न ही मानदेय समय पर दिया जा रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं को सही मार्गदर्शन देने के बजाय सुपरवाइजर द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके बाद सीडीपीओ ने तुरंत एसडीएम को पत्र लिखकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां न लगाने का आग्रह किया । पत्र में कहा गया कि विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां अन्य विभागों के कार्यों में न लगाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं, क्योंकि इससे केंद्रों का काम प्रभावित होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानदेय हर महीने की 7 तारीख तक जारी कर दिया जाएगा। विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन केंद्र खोल दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद धीर ने अपने पिता की याद में शिव मंदिर स्त्री सभा में माता बंगलामुखी की मूर्ति स्थापित करवाई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : प्राचीन शिव मंदिर स्त्री सभा नई आबादी में पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब वन के सीनियर उपप्रधान सुदर्शन धीर ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में माता बंगलामुखी...
article-image
पंजाब

टीचर्स कैडर की वरिष्ठता संबंधी डी. टी. एफ. की प्रमोशन सेल के साथ हुई मीटिंग में टीचर्स कैडर की वरिष्ठता सूची को दुरुस्त करने की मांग की गई।

गढ़शंकर, 19 जुलाई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ़्रंट के प्रधान विक्रम देव सिंह की अगुवाई में टीचर्स कैडर की टीचर्स वरिष्ठता के पैरामीटर तय करने के संबंध में सुझाव देने के लिए प्रोमोशन सेल डायरेक्टर...
article-image
पंजाब

भाषण मुकाबले में मिडल तथा सेकेंडरी वर्ग में फतेहपुर खुर्द स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर : शिक्षा विभाग की हिदायतों पर मात्रृभाषा पर ब्लॉक स्तरीय भाषण मुकाबले ब्लॉक गढ़शंकर-1 के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सुरा सिंह में प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किए गए।...
article-image
पंजाब

निमषा मेहता ने रामपुर बिल्ड़ों, राठां ने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल गढ़शंकर में वोट डाले

रोड़ी ने आर्य स्कूल में बने पोलिग बूथ पर अपनी मां व धर्मपत्नी ने वोट डाला गढ़शंकर। गढ़शंकर विधानसभा हलके के मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने अपने पोलिग बूथों पर मत डाले तो...
Translate »
error: Content is protected !!