आंतरिक चोरियाँ बंद करके पी.आर.टी.सी. को बुलन्दियों तक पहुँचाया जाएगा-लालजीत सिंह भुल्लर

by
परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर पटियाला में पी.आर.टी.सी. के मुख्य कार्यालय में 25 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौपें
पटियाला :  पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि आंतरिक चोरियाँ बंद करके पी.आर.टी.सी. को बुलन्दियों तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी संस्था पी.आर.टी.सी. में खामियाँ दूर करके मुनाफा कमाने वाली संस्था बनाया जाएगा। स. भुल्लर आज यहाँ पी.आर.टी.सी. के मुख्य कार्यालय में प्रमुख सचिव परिवहन के. सिवा प्रसाद, एम.डी. पी.आर.टी.सी. परनीत शेरगिल और डीपू जनरल मैनेजरों के साथ समीक्षा बैठक करने पहुँचे हुए थे।
इस मौके पर स. लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों को कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर यात्रा संबंधी  सुविधाएं प्रदान करना मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है, जिसके लिए परिवहन विभाग में क्रांतिकारी सुधार लाए जा रहे हैं, जिनको लागू करने के लिए पी.आर.टी.सी. सहित परिवहन विभाग का हर अधिकारी और कर्मचारी सहयोग करे।
बैठक के दौरान एम.डी. पी.आर.टी.सी. परनीत शेरगिल ने संस्थान की विस्तृत रिपोर्ट पेश की, जिस पर चर्चा करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछले समय के दौरान पैदा हुई ख़ामियों को दूर किया जाएगा, जिसके लिए सभी पी.आर.टी.सी. अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी, मेहनत और पंजाब सरकार की प्राथमिकता के मुताबिक काम करने को सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि जहाँ सबसे बढिय़ा काम करने वाले डीपू मैनेजरों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं रिश्वतख़ोरी और कोताही बरतने से पी.आर.टी.सी. को नुकसान पहुँचाने वालों को बख़्शा भी नहीं जाएगा, जिसके लिए कोई सिफ़ारिश नहीं चलेगी।
परिवहन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि उनको संस्थान की हर पक्ष से समझ है, इसलिए बस अड्डों के बाहर से किसी भी नाजायज़ या निजी बसों और वोलवो की टिकटें नहीं काटी जानी चाहीए और ना ही टाईम टेबल में कोई गड़बड़ी बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि नाजायज़ बसों को रोकने और ट्रांसपोर्ट माफ़ीए पर नकेल कसने के लिए वह स्वयं नेतृत्व करेंगे, जिसके लिए हर कर्मचारी सहयोग करे। स. भुल्लर ने बसों से तेल चोरी रोकने के लिए हरेक बस से निर्धारित माईलेज लेने की भी हिदायत की और साथ ही विद्यार्थी पास बिना किसी दिक्कत के और समयबद्ध तरीके से बनाने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि टाईम टेबल में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, सरकारी बसों समेत बड़े ट्रांसपोर्टरों और छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए बराबर समय की बाँट की जाए। उन्होंने कहा कि बसों के पर्मिट देने के लिए बेरोजग़ारों और आम लोगों को प्राथमिकता दी जाए। पी.आर.टी.सी. को बचाकर इसको मुनाफे वाली संस्था बनाने की बात करते हुए स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंजूरी के साथ नई भर्ती भी की जाएगी।
स. लालजीत सिंह भुल्लर ने हिदायत करते हुए कहा कि 1284 बसों के बेड़े वाली पी.आर.टी.सी., घाटे वाले रूटों समेत, जहाँ निजी बसें नहीं चलतीं के अलावा ग्रामीण रूटों पर भी सवारियाँ आती-जाती हैं, जिसके लिए सवारियों का ख़ास ख्याल रखने समेत गर्मियों के दौरान हर बस में पानी और बस अड्डों की साफ़-सफ़ाई और रख-रखाव का ख़ास ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी हिदायत की कि हर बस अड्डे पर सरकारी बस रुकनी चाहिए और यदि बस नहीं रुकती तो चालक और कंडक्टर जि़म्मेदार होंगे।
स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन सरकार में किसी अफ़सर से कोई भी अतिरिक्त काम नहीं लिया जाएगा, इसलिए पंजाब को फिर से ‘रंगला पजाब’ बनाने के लिए सरकार का साथ दिया जाए, जिससे लोगों द्वारा सरकार पर किया गया विश्वास बहाल रहे। इस दौरान पी.आर.टी.सी. में स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने 25 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करने का संदेश भी दिया। पहली बार पी.आर.टी.सी. कार्यालय पहुँचने पर संस्थान द्वारा एम.डी. परनीत शेरगिल ने स. भुल्लर को सम्मानित भी किया।
इससे पहले सर्किट हाऊस में समाना से विधायक स. चेतन सिंह जौड़ेमाजरा, घन्नौर से विधायक स. गुरलाल घन्नौर, नाभा के विधायक स. गुरदेव सिंह देव मान समेत डिप्टी कमिश्नर सन्दीप हंस, एस.एस.पी. डॉ. सन्दीप गर्ग, एस.डी.एम. चरणजीत सिंह, एस.पी. सिटी हरपाल सिंह ने परिवहन मंत्री स. भुल्लर का पटियाला पहुँचने पर स्वागत किया। इस मौके पर स. भुल्लर को गार्ड ऑफ ऑनर भी भेंट किया गया। पी.आर.टी.सी. की बैठक में मंत्री स. भुल्लर के ओ.एस.डी. सन्दीप पुरी के अलावा जीएम सुरिन्दर सिंह, मनिन्दर सिंह सिद्धू, जतिन्दर सिंह गरेवाल, बुढलाडा और कपूरथला डिपूओं के जी.एम्ज़. परवीन कुमार, अमरवीर टिवाना और डी.सी.एफ.ए. प्रेम लाल भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन-पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर पटियाला में पी.आर.टी.सी. के मुख्य कार्यालय में प्रमुख सचिव परिवहन श्री के. सिवा प्रसाद, एम.डी. पी.आर.टी.सी. परनीत शेरगिल और डीपू जनरल मैनेजरों के साथ बैठक करते हुए।
फोटो कैप्शन-पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर पटियाला में पी.आर.टी.सी. के मुख्य कार्यालय में कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन करते हुए। उनके साथ प्रमुख सचिव परिवहन श्री के. सिवा प्रसाद, एम.डी. पी.आर.टी.सी. परनीत शेरगिल और सन्दीप पुरी भी नजऱ आ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत क्षेत्र के भाजपा वर्कर 23 अगस्त को अड्डा हैबोवाल में लगाएंगे कैंप 

गढ़शंकर 25अगस्त : केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा सेवक आपके द्वारा मुहिम तहत कार्ड बनाने का काम जारी रखेंगे। यह शब्द भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राणा,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में बीएससी में प्रवेश की अंतिम तारीख नजदीक… बीसीए की भी कुछ ही सीटें शेष

नए पाठ्यक्रमों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, प्रिंसिपल ने की शीघ्र आवेदन की अपील रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई :  प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरोली में इस शैक्षणिक सत्र से आरंभ किए...
article-image
पंजाब

नेशनल पब्लिक स्कूल के 43वे वार्षिक महोत्सव में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे सांसद मनीष तिवारी : छात्र देश का भविष्य और स्कूल उनकी प्रतिभा निखार रहे: सांसद मनीष तिवारी

कुराली, 26 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि छात्र समाज और देश का भविष्य हैं और स्कूल उनकी प्रतिभा निखार कर देश का भविष्य...
Translate »
error: Content is protected !!