हिंदू नव वर्ष के स्वागत में गढ़शंकर में भव्य भजन संध्या का आयोजन 2 अप्रैल को

by

गढ़शंकर । हिंदू नव वर्ष के स्वागत में गढ़शंकर की समस्त धार्मिक संस्थाएं एवं नगर निवासियों के सहयोग से भव्य भजन संध्या का आयोजन 2 अप्रैल दिन शनिवार को शाम 7 बजे से हरि इच्छा तक करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अजय अग्निहोत्री, चेतन गुलाटी और पवन चावला ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के स्वागत में इलाके की समस्त धार्मिक संस्थाओं द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन 2 अप्रैल दिन शनिवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर आनंदपुर साहिब रोड गढ़शंकर में करवाया जा रहा है। 2 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 10 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और शाम 7 बजे
परम पूज्य श्री रविनंदन शास्त्री जी महाराज वृंदावन धाम वाले अपनी मधुर वाणी से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने समूह इलाके के लोगों से इस भव्य अवसर पर पहुंचकर अपना जीवन सफल बनाने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर लंगर भंडारे का विशेष प्रबंध किया गया है।इस अवसर पर बड़ी गिनती में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजगुरु नगर में श्री रामलीला का आयोजन; पवन दीवान ने लिया भगवान श्री राम का आशीर्वाद

लुधियाना, 29 सितंबर: दशहरा कमेटी राजगुरु नगर में श्री रामलीला का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस अवसर पर लुधियाना शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान...
article-image
पंजाब

Vijay Sampla Accuses AAP MLAs

Hoshiarpur /Daljeet Ajnodha/ Nov.8 :  Senior Bharatiya Janata Party leader and former Union Minister Vijay Sampla has strongly condemned the Aam Aadmi Party legislators for allegedly misleading the public by distributing letters for grants...
article-image
पंजाब

पंजाब: साधु-संतों की धरती पर आपसी भाईचारे की मिसाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब एक ऐसी पवित्र भूमि है, जहां संत, साधु, पीर और फकीरों की परंपरा ने हमेशा समाज को शांति, एकता और प्रेम का संदेश दिया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते...
article-image
पंजाब

अमृतपाल की हथियारों के साथ राजा वडिंग ने की फोटो शेयर : लिखा- हथियारों को उत्साहित न करें

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर अमृतपाल सिंह की फोटो हथियार के साथ शेयर की। वड़िंग ने अमृतपाल की फोटो शेयर कर लिखा कि वह अमृत छका कर...
Translate »
error: Content is protected !!