आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन

by

बद्दी, 16 जनवरी (तारा) : जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को अपने सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप संपन्न इस समारोह में गत वर्षों में उत्तीर्ण 78 पीएचडी छात्रों सहित स्नातकोत्तर और स्नातक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। साथ ही, विभिन्न संकायों के टॉपर्स को भी स्वर्ण पदक और मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक पुरी ने अपने संदेश में कहा कि आईईसी यूनिवर्सिटी शोध और नवाचार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कटिबद्ध है। हमारे पीएचडी शोधार्थी सामाजिक समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पेटेंट, पुस्तकें और शोध पत्रों के प्रकाशन में गुणवत्तापूर्ण योगदान दे रहे हैं।

समारोह में मौजूद सभी प्राध्यापकों ने डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अर्जित ज्ञान को समाज हित में लगाने की प्रेरणा दी। अंत में, डॉ. प्रल्हाद गुप्ता ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा डिग्री हासिल करने वाले हर विद्यार्थी को हार्दिक बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य मानकों को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की प्रभावी अनुपालना को लेकर ज़िला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात में हुए भूमि कटाव के लिए किसानों को कम से कम 2200 रूपये की सहायता – उपनिदेशक कृषि

चंबा, 5 दिसंबर : उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में जिन किसानों का पिछली बरसात में अधिक बारिश होने के कारण खेतों की मिट्टी बेह जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीचौकी बीडीओ पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, मामला मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा

सराज में विकास कार्यों पर विवाद, बीडीओ के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग आरोपों और जवाबों के बीच घिरा बालीचौकी विकास खंड, जांच की उठी मांग एएम नाथ। बालीचौकी/शिमला : सराज विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सशस्त्र सेना का झंडा लगाया

एएम नाथ। शिमला :  सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सशस्त्र सेना का झंडा लगाया। इस दौरान,...
Translate »
error: Content is protected !!