आईएएस दिव्या.पी व सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज ने परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को दिए टिप्स

by

– डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष सैमीनार आयोजित
होशियारपुर, 11 अगस्त:
डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में जिला प्रशासन के सहयोग से आई.ए.एस व पी.सी.एस(सिविल सेवा परीक्षा) परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर एक विशेष सैमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को गाइड किया गया कि वे किसी तरह इस परीक्षा की तैयारी के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखें। इस दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर 2022 बैच के आई.ए.एस अधिकारी दिव्या.पी व सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी संबंधी टिप्स दिए।
सैमीनार को संबोधित करते हुए आई.ए.एस दिव्या.पी ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा के दौरान सबसे जरुरी बात परीक्षा के पैटर्न को समझने की है। इसके बाद सिलेबस पर फोकस करने की जरुरत है और सिलेबस को ध्यान से पढऩे के साथ-साथर सभी विषयों का अध्ययन बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि विषयों को छोटे-छोटे भागों में विभाजित करें और रोजाना कुछ ही विषयों पर केंद्रित होकर पढ़े। इसके अलावा रोजाना समय निकालें और सिलेबस के अनुसार स्वाध्याय पर भी ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में इस तरह के सैमीनारों का लगातार आयोजन होता रहेगा।
सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा को लेकर एक बात बिल्कुल दिमाग से निकाल दें कि बहुत ज्यादा नंबर लाने वाले विद्यार्थी ही इस परीक्षा को पास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की समय पर तैयारी शुरु की जाए और टाइम मैनेजमेंट के हिसाब से हर विषय कवर किया जाएं तो कोई भी विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा को पास कर सकता है। उन्होंने कहा कि अच्छे नोट्स बनाने से विद्यार्थी को सिलेबस कवर करने में काफी सहायता मिलती है, इसलिए नोट्स जरुर बनाएं और लिखकर पढऩे की भी प्रैक्ट्सि करें। उन्होंने कहा कि सबसे जरुरी बात है कि पढ़ाई को बोझ लेकर नहीं बल्कि मन लगाकर पढ़े और ध्यान, योग व नियमित कसरत के माध्यम से अपने आप को मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखें। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी कई शंकाओं का भी समाधान किया। इस अवसर रैड क्रास सोसायटी के सचिव मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, लाईब्रेरियन विजय कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जतिंदर सिंह लाली बाजवा कोर कमेटी के सदस्य और (शहरी ) ज़िला अध्यक्ष बनने पर गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल माहिलपुर में हुए नतमस्तक

इस अवसर पर लाली बाजवा को जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मानित किया गया  इस अवसर पर लाली बाजवा ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें...
article-image
पंजाब

एनआरआई ने विदेश में लाइव होकर उठाया नशे का मुद्दा….पुलिस दे रही चुप्प रहने सलाह

राणा सिंह ने बेल्जियम से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर नशे के विरुद्ध उठाई आवाज़। माहिलपुर – पंजाब में पिछले हर चुनाव में युवाओं द्वारा किए जा रहे नशे का मुद्दा हर पार्टी प्रमुखता से...
article-image
पंजाब

धर्म की रक्षा हेतु चार साहिबजादों का बलिदान समाज को हमेशा देता रहेगा प्रेरणा: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 23 दिसंबर :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि साहिबजादों की ओर से छोटी उम्र में महान बलिदान देने...
article-image
पंजाब

बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न – अर्की में इंडोर तथा दाड़लाघाट में निर्मित होगा खेल स्टेडियम- संजय अवस्थी

अर्की   :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को बेहतर खेल सुविधा एवं अधोसंरचना प्रदान करने के दृष्टिगत अर्की में शीघ्र ही इंडोर स्टेडियम तथा दाड़लाघाट में...
Translate »
error: Content is protected !!