आईएचएम हमीरपुर के छात्रों को नामी कंपनियों में मिला रोजगार

by
हमीरपुर 15 दिसंबर। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कंपनियों ने संस्थान में दस्तक देनी शुरू कर दी है।
भारतीय मिठाइयों और स्नैक्स की जानी-मानी कंपनी बीकानेरवाला के मैनेजर आशीष बिट्ठल की अगुवाई में बुधवार को आईएचएम हमीरपुर पहुंची एक टीम ने अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए साक्षात्कार लिए। बीकानेरवाला कंपनी ने छात्रों को 25 हजार से 28 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पैकेज का प्रस्ताव दिया। इस साक्षात्कार में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 25 छात्रों को ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया। 7 छात्रों को मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए चयनित किया गया।
साक्षात्कार के दौरान आईएचएम के कॅरियर काउंसलिंग व प्लेसमैंट कोऑर्डिनेटर गुंजन उमाकांत उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अगले 2 महीनों में संस्थान में और भी प्रसिद्ध कंपनियां कैपस इंटरव्यू करने के लिए आने वाली हैं। कोऑर्डिनेटर ने बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान आईएचएम हमीरपुर ने अपने छात्रों को देश-विदेश में प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाया है और छात्रों को इसके लिए तैयार किया। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के छात्र देश-विदेश में हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहे हैं।
संस्थान के विभागाध्यक्ष एवं प्लेसमेंट इंचार्ज पुनीत बंटा ने कहा कि इस वर्ष भी छात्रों की प्लेसमेंट का आकंडा पिछले वर्षों की भांति 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इसमें ज्यादातर मैनेजमैंट ट्रेनी हांेगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता अंदरौली में : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

ऊना, 1 मार्च – हिमाचल प्रदेश प्रदेश पुलिस के लिए एक गर्व का विषय है कि वाटर स्पोर्टस में राष्ट्रीय स्तर पर पहला आयोजन किया जा रहा है। यह बात डीजीपी हिमाचल प्रदेश पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश और भूस्खलन से राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विद्यालय के तीन कमरे, किचन तथा शौचालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36 लाख रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश… कनाडा में हुई सेटल, फिर पत्नी ने पति से तोड़ा रिश्ता

लुधियाना :  2020 में शादी के बाद पति ने पत्नी को पंजाब से कनाडा भेज दिया। पत्नी को कनाडा भेजने के लिए ससुरालियों ने 36 लाख रुपये खर्च किए। विदेश गई पत्नी ने वादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: संजीव गुलेरिया

मंडी में जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित, आधुनिक कृषि व विपणन तकनीकों की दी जानकारी मंडी, 24 मार्च।   सोमवार को विपाशा सदन, मंडी में जिला स्तरीय किसान मेले की अध्यक्षता करते हुए एपीएमसी मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!