आईजीएमसी में मनोचिकित्सा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस

by

शिमला 26 जून : आईजीएमसी शिमला में मनोचिकित्सा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया गया। इस वर्ष (2023) का थीम People First: Stop Stigma and Discrimination, Strengthen Prevention है।
इस अवसर पर मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. दिनेश दत्त शर्मा, सहायक प्रोफेसर मनोचिकित्सा डॉ. निधि शर्मा और सहायक प्रोफेसर मनोचिकित्सा डॉ. रवि शर्मा ने मस्तिष्क विकार के रूप में लत के विभिन्न पहलुओं और इस के समय पर उपचार की आवश्यकता के बारे में बात की। इस के इलाज़में विभिन्न चरण शामिल होते हैं जिनमें हर चरण पर अलग-अलग दवाओं की आवश्यकता होती है।
डॉ. दिनेश शर्मा ने नशे से उबर चुके लोगों को समाज में पुनः शामिल होने के दौरान झेलने वाले कलंक और भेदभाव के बारे में भी बात की और ठीक होने की प्रक्रिया के दौरान वैकल्पिक आनंददायक रुचि विकसित करने पर जोर दिया। इस प्रक्रिया में, परिवार और समुदाय का समर्थन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ताकि मरीज़ नियमित उपचार के लिए आने का साहस जुटा सकें। इसके बाद ओपियोइड/चिटा की लत वाले उन रोगियों ने अपने अनुभवों को साझा किया गया जो नियमित उपचार और परामर्श के साथ 6 महीने से 1 वर्ष की अवधि से ठीक हैं और नशा नहीं कर रहे हैं। इन्होंने दूसरे मरीजों जो अभी पूरी तरह नशे से मुक्त नहीं है उन का होसला बढ़ाया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और मस्तिष्क विकार से पीड़ित लोगों के खिलाफ कलंक और भेदभाव को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाने के साथ किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुनाह मैं बार बार करूंगा-बेरोजगार युवाओं के रोजगार के लिए आवाज उठाना अगर गुनाह है तो : आरएस बाली

एएम नाथ।  धर्मशाला  । हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के चेयरमैन आरएस बाली ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर द्वारा बन पर लगाये आरोपों पर पलटवार किया है। बाली ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 IFS के तबादले : संजय सूद सम्भालेंगे वन बल प्रमुख PCCF का अतिरिक्त प्रभार

एएम नाथ। शिमला :हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संजय...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सराहनीयb : कबाड़ और लावारिस वाहनों को हटाने की भी उठी मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 25 जून। सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय, स्टेट लाइब्रेरी, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील कार्यालय के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान आम जनता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश….चुनावों में भाजपा की जीत तय: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, भाजपा नेताओं और केंद्र पर दोषारोपण करने से उनकी जवाबदेही कम नहीं होगी एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान...
Translate »
error: Content is protected !!