आईटीआई ऊना में 21 अप्रैल को विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित किया जाएगा कैंपस साक्षात्कार

by
ऊना : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि मेले में अमास स्किल वेंचर प्राईवेट लिमिटेड गुड़गांव द्वारा ईस्कोट लिमिटेड फरीदाबाद हरियाणा, कापरो मारूति बावल हरियाणा, इगलो लिमिटेड बावल हरियाणा, आनंद एनवीएच गुडगांव सहित हानोन क्लामेट भिवाड़ी राजस्थान के लिए अपें्रटिसशिप प्रशिक्षण हेतू आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त अभियार्थियों के लिए कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आईटीआई से एनसीवीटी/एससीवीटी के तहत टर्नर, फिटर, मेकैनिक मोटर, व्हीकल, इलैक्ट्रिशियन, ईलैक्ट्रोनिक्स मेकैनिक, मशीन मेकैनिक व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभियार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में सफल अभ्यार्थी को को कंपनी द्वारा 11 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन तथा कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं देय होंगी।
रविंद्र सिंह ने बताया कि इसके अलावा 21 अप्रैल वीरवार को आईटीआई ऊना में ही मैसर्ज़ गोदरेज़ अप्लाईंसिस मोहाली द्वारा आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यार्थियों के लिए साक्षात्कार आयोजित होगा। जिसमें आईटीआई से एनसीवीटी/एससीवीटी के तहत टर्नर, फिटर, मेकैनिक मोटर व्हीकल, इलैक्ट्रिशियन, ईलैक्ट्रोनिक्स मेकैनिक, मशीन मेकैनिक व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभियार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में सफल अभ्यार्थी को को कंपनी द्वारा 8500 रूपये प्रतिमाह वेतन तथा कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं देय होंगी।
रविंद्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के लिए अपडेटढ़ बायोडाटा, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र होने अनिवार्य होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*परम पूज्य श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज ब्रह्मलीन, संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर*

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च: उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद, नारी, ऊना के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 वेदान्ताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से संपूर्ण ऊना जिला समेत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब पंजाब दा पुत्तर : कुर्सी के लिए कभी कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल : स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता के लिए उन्होंने कभी खुद को दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा महलोग क्षेत्र में नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित

पट्टा महलोग के 88 लोगों ने निशुल्क न्यूरोथैरेपी का उपचार – संस्था द्वारा पटटा महलोग में लगाया गया था 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर पट्टा मेहलोग 11 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्या आरोपियों को कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार : गिरफ्तार किए गए आरोपित पंजाब और हरियाणा के बताए जा रहे

एडमिंटन (कनाडा)। कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों का संबंध निज्जर की हत्या के अलावा कनाडा...
Translate »
error: Content is protected !!