आईटीआई में बालिकाओं को दिया आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश … आज की बेटियां किसी से कम नहीं : राजेश

by

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से आईटीआई चम्बा में मिशन हब के तहत किशोरियों को मासिक धर्म पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई श्री विपिन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस अवसर पर सीडीपीओ मैहला श्री राजेश राय ने उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और हर युक्ती में अपार संभावनाएं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी बनाना और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि अपराजिता मैं चम्बा की अभियान चम्बा प्रशासन की एक पहल है, जो बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


शिविर में मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर मे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मनोहर नाथ ने किशोरियों से विशेष आग्रह किया कि वो मासिक धर्म के प्रति उचित जानकारी का समाज में व्यापक प्रचार प्रसार करें। अरुण चौहान ने किशोरियों को पोक्सो एक्ट के बारे में तथा बाल अधिकारों के साथ-साथ बाल विवाह के नुक्सान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में उमा देवी जिला समन्वयक जागोरी संस्था ने मासिक धर्म के प्रति समाज में फैली कुरीतियों पर व्यापक जानकारी प्रदान की तथा मासिक धर्म के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले सेनेटरी पैड के निष्पादन और इस दौरान किस तरह का संतुलित आहार लें पर विस्तृत जानकारी दी।

आईटीआई के प्राचार्य श्री विपिन ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा द्वारा किशोरियों को इस तरह की जानकारी प्रदान करने हेतु धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विशेष आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के प्रति आज भी कई गलत धारणाओं का प्रचलन है। जिसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। इस दौरान 130 छात्राओं सहित आईटीआई कर्मचारियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल में शीघ्र तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ : पालमपुर अस्पताल प्रदेश के बेहतर संस्थानों में : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 5 दिसंबर : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर सिविल अस्पताल प्रदेश के बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार है। जहाँ पालमपुर, सुलाह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, धर्मपुर...
हिमाचल प्रदेश

जन शिक्षण संस्थान ने 1800 लाभार्थियों के लक्ष्य में से 1671 को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिलाया – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने बांटे जन शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया की शुरुआत करके युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार की राह आसान की – जयराम ठाकुर एएम नाथ।मंडी :   कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के पास न तो कोई ठोस उद्योग नीति है और न ही प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट विज़न

एएम नाथ । धर्मशाला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने हिम एमएसएमई फेस्ट को लेकर जमकर निशाना साधा है।  बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रूज व शिकारा गोबिंदसागर झील में लांच करने की तैयारी में जिला प्रशासन : 15 सितंबर के बाद मुख्यमंत्री करेंगे वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में उपायुक्त बिलासपुर की जमकर प्रशंसा रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 सितंबर :   जिला बिलासपुर हिमाचल में नए पर्यटन स्थल के रूप में उबर रहा है जिला प्रशासन बिलासपुर गोविंद सागर झील...
Translate »
error: Content is protected !!