आईटीबीपी स्थानीय किसानों से खरीदेगी ताज़ा उत्पाद, आय बढ़ाने की पहल

by

सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा सीधा बाज़ार, सरकार-आईटीबीपी में होगा एमओयू

गांव में ही मिलेगा रोज़गार, आईटीबीपी करेगी फल-सब्ज़ी सहित कृषि उत्पादों की खरीद

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागवानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित करने जा रही है। इस समझौते के अंतर्गत आईटीबीपी स्थानीय स्तर पर उत्पादित ताज़ी सब्ज़ियां, फल, दूध, पनीर, मांस, ट्राउट मछली और अन्य कृषि उत्पाद सीधे किसानों, सहकारी समितियों और उत्पादकों से खरीदेगी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके गांवों में ही स्थायी बाज़ार उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों और ग्रामीणों के लिए रोज़गार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
इस विषय पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर शाम आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उत्तरी फ्रंटियर के आईजी मनु महाराज और सेक्टर कमांडर डीआईजी पवन कुमार नेगी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए दूरदराज़ के बाज़ारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही आईटीबीपी को ताज़ा और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद नियमित रूप से उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह पहल न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देगी, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
आईजी मनु महाराज ने बताया कि इस तरह की योजना पहले उत्तराखंड में सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में भी यह मॉडल सफल रहेगा और सीमावर्ती गांवों के लोग इसका भरपूर लाभ उठाएंगे।
बैठक के दौरान सीमावर्ती गांवों में बॉर्डर आउट पोस्ट के विद्युतीकरण को लेकर रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत भी चर्चा की गई। यह कदम न केवल आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करेगा, बल्कि सीमा क्षेत्रों में विकास को भी नई दिशा देगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन- 414’के तहत सालोह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी पर गर्व करें अनुभव : DC मुकेश  रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा, 24 मार्च :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज  मतदान के महत्व और जागरूकता को लेकर  ‘मिशन- 414’के तहत चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र सालोह में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह जिलों में जिला फोरेंसिक यूनिट की स्थापना की जाएगी : हमीरपुर, ऊना, सिरमौर व कुल्लू, सहित जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी शामिल

रोहित भदसाली। शिमला, 20 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में जिला फोरेंसिक यूनिट की स्थापना की जाएगी। इनमें हमीरपुर, ऊना, सिरमौर व कुल्लू, सहित जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने की जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता

कुल्लू 19 फरवरी  :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज बांदरोल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को पाठ्यक्रम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8,883 पात्र श्रमिकों को 32.32 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने वितरित किए : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (एचपीबीओसीडब्ल्यू) के माध्यम से श्रमिकों को 32.32 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!