आउटसोर्स समेत सभी कर्मियों का वेतन जारी करे सरकार : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। मंडी, 8 सितंबर :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में कहा कि प्रदेश के सभी पैरा वर्कर्स, आउटसोर्स कर्मियों को सरकार समय से मानदेय जारी करे। जल रक्षकों ने बीते कल विधानसभा कूच के दौरान अपनी व्यथा मीडिया के सामने कही।

मानदेय बहुत कम होने के बावजूद भी उन्हें समय से नहीं मिलता, छह महीने तक इंतज़ार भी करना पड़ता है। तब जाकर कहीं वेतन आता है। यह स्थिति प्रदेश के अन्य पैरावर्कर्स की भी है। कई विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी भी जब मिलते हैं तो उनकी भी यही शिकायत रहती है कि उनका वेतन बहुत विलंब से आता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जल रक्षकों की मांगों को सुने और सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। प्रदेश में विकास के हर तरह के काम रुके हैं। लोगों को रोज़गार मिल नहीं रहा है। कांग्रेस द्वारा चुनाव के पहले किये गये वादों को आज तक पूरा नहीं किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी में अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना वैध लाइसेंस के पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित – पंकज शर्मा

एएम नाथ। शिमला : अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) शिमला पंकज शर्मा ने कहा कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। पटाखों की अनधिकृत बिक्री, भंडारण या वितरण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जन सेवाओं को प्रभावी एवं सुलभ बनाने और सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने में हिमाचल बना देश का नंबर वन राज्य: मुख्यमंत्री

हिम परिवार पोर्टल हो रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एकीकृत: मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जन सेवाओं को सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा जोखिम और नुकसान को कम करने को लेकर कार्यशाला आयोजित : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना ने शुक्रवार को डीआरडीए ऊना के सभागार में आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना, भाजपा नेता ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी : धारा 307 की मांग पर भाजपा मुखर, बुधवार तक कार्रवाई नहीं तो चक्का जाम

पुलिस कार्रवाई पर भाजपा नेता जय सिंह ने उठाए सवाल, धारा 307 के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार डीसी मुकेश रेपसवाल से मुलाकात कर भाजपा नेता जय सिंह ने रखी कार्रवाई की मांग एएम...
Translate »
error: Content is protected !!