आए दिन कत्ल हो रहे हैं और लोगों में डर व भय का माहौल बन चुका : सांसद मनीष तिवारी

by

गढ़शंकर के अलग-अलग गांवों का किया दौरा, गांव थाना के विकास हेतु 2 लाख रुपये की ग्रांट का चैक दिया
गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। जहां आए दिन कत्ल हो रहे हैं और लोगों में डर व भय का माहौल बन चुका है। सांसद तिवारी गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव थाना और रोड़ माजरा में आयोजित अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सांसद तिवारी ने गांव थाना के विकास हेतु 2 लाख रुपये की ग्रांट का चैक भी गांव वासियों को भेंट किया।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुके हैं और आज दिन कत्ल हो रहे हैं, जिससे लोगों में डर व भय का माहौल बना हुआ है। सांसद ने कहा कि राज्य के विकास में कानून व्यवस्था की स्थिति एवं भूमिका निभाती है, लेकिन इन हालातों में इंडस्ट्री दूसरे राज्यों में पलायन करने पर विचार कर रही है।
वहीं पर, गांवों के विकास की जरूरत पर बल देते हुए, उन्होंने कहा कि गांव की तरक्की से ही देश आगे बढ़ सकता है।
इस दौरान अन्य के अलावा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य पंकज कृपाल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य जगतार सिंह, जिला परिषद मेंबर हरमेश्वर सिंह, होशियारपुर जिला कांग्रेस प्रधान रिंका चौधरी, लैंड मॉर्गेज बैंक के पूर्व चेयरमैन राजिंदर सोनी, गांव थाना के सरपंच अवतार सिंह, रोड माजरा के सरपंच राजीव रिंकू कंडा, रोहित कुमार, अजय कंडा, गुरतेज सिंह, कुलदीप सिंह सोनीज़ रामजी थाना, रछपाल सिंह पूर्व सरपंच भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओपन एयर जिम : स्मॉल फ्लैट्स, मलोया में स्थापित ओपन एयर जिम का सांसद तिवारी ने किया उदघाटन

चंडीगढ़, 8 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा 5 लाख रुपये की लागत से स्मॉल फ्लैट्स, मलोया स्थित पार्क में स्थापित किए गए ओपन एयर जिम का...
article-image
पंजाब

अमित शाह के हाथों पंजाब चुनाव की कमान : केजरीवाल का सीएम मान पर भरोसा…..पंजाब में सत्ता संग्राम हुआ तेज

चंडीगढ़ : पंजाब दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की चुनावी सरगर्मियां बढ़ा दी है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उन्हें जानकारी मिली है कि नवंबर महीने में ही पंजाब विधानसभा...
article-image
पंजाब

पंजाबी यूनिवर्सिटी की ग्रांट मेँ कटौती : 30 करोड़ रुपये की जगह अब प्रति माह मिलेंगे सिर्फ 20 करोड़ रुपये

पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पंजाब सरकार ने यूनिवर्सिटी को मिलने वाली मासिक ग्रांट में 33 फीसदी की कटौती कर दी है। अब यूनिवर्सिटी को 30 करोड़ रुपये...
article-image
पंजाब

Home Vastu Influences Addiction, Can

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 27 :  Internationally renowned vastu expert and author Dr. Bhupender VastuShastri says that the energy of a home strongly affects a person’s mind and behavior, and that vastu (traditional Indian architectural science)...
Translate »
error: Content is protected !!