आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित : उपायुक्त ने अधिकारियों को विश्लेषण के पश्चात डाटा अपलोड करने के दिए निर्देश

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास , आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित मानक बिंदुओं में प्रगति की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने बैठक में कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित इन्डीकेटर्स की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यालय अध्यक्षों को पूर्ण विश्लेषण के पश्चात डाटा ऑनलाइन अपलोड करने करने को कहा।
मुकेश रेपसवाल ने कृषि विभाग के अधिकारियों को रबी की फसल के तहत जौ की खेती के अंतर्गत राष्ट्रीय और प्रदेश के डाटा को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मनरेगा कामगारों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ने सहित योजना के प्रभावी प्रचार- प्रसार को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।


उपायुक्त ने ज़िला पंचायत अधिकारी को मोबाइल सिग्नल उपलब्ध नहीं होने वाली ग्राम पंचायतों की अपडेटेड सूची उपलब्ध करवाने को कहा।
बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा अर्जित प्रगति के बारे में बिन्दुवार अवगत कराया।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता कमलेश कुमारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2025” से किया सम्मानित

रोहित जसवाल।  बिलासपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श चुनाव प्रबंधन और नवाचारों के लिए बिलासपुर जिले को राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय_पुरस्कार “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2025” प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार करने जा रही है कर्मचारियों की पेंशन में बड़ी कटौती : अब 50 के बजाय 30 प्रतिशत पेंशन देगी प्रदेश सरकार – जयराम ठाकुर

चुनावों के बाद कैबिनेट में मुहर लगाने की है मंशा, कर्मचारियों के साथ होगा धोखा 55 लाख को लेकर भी झूठ बोल रहे हैं सीएम, बताइए कहां दर्ज हुआ है मामला,  सीएम सुक्खू हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने प्राउंठी मे अग्नि पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 03 जनवरीः शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत मैन्युअल के तहत राहत प्रदान की जाती है, लेकिन यह भी आवश्यक है कि पहाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!