आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक स्थापित, 33 मशीनों से शुरुआत, जरुरतमंद मरीजों को मिलेगी नि:शुल्क सुविधा

by

डिप्टी कमिश्नर की ओर से कंसट्रेटर देने व प्रयोग पर निगरानी के लिए कमेटी गठित
होशियारपुर : कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों को अब आक्सीजन कंसट्रेटर की जरुरत पडऩे पर जिला प्रशासन यह सुविधा नि:शुल्क प्रदान करेगा, जिसकी शुरुआत आज डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने स्थानीय रैड क्रास सोसायटी कांप्लेक्स में आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक की स्थाप्ति से करवाई।
जिला प्रशासन की ओर से सन फाउंडेशन, सरबत दा भला ट्रस्ट व अन्य संस्थाओं के सहयोग से यह प्रयास शुरु किया गया है, जिसके अंतर्गत पहले पढ़ाव में 33 कंसट्रेटर मरीजों की सुविधा के लिए रखे गए हैं व आने वाले दिनों में इनकी गिनती और बढ़ाई जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक की शुरुआत के मौके पर बताया कि मरीजों को नि:शुल्क सुविधा व इन मशीनों के सही प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि कमेटी में सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी नरेश गुप्ता को कोआर्डिनेटर व जिला स्वास्थ्य व परिवार कल्याण अधिकारी डा. सुनील अहीर के साथ समाज सेवक आज्ञा पाल सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से जरुरतमंद मरीजों को यह कंसट्रेटर 7 से 10 दिन या फिर कमेटी की ओर से दिए गए समय तक नि:शुल्क मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंसट्रेटर ले जाने व वापिस करने की सारी जिम्मेदारी मरीज के पारिवारिक सदस्यों की होगी। उन्होंने बताया कि कमेटी सदस्यों के साथ तालमेल कर जरुरतमंद मरीज कंसट्रेटर घर ले जा सकेंगे।
बाक्स
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आने वाले समय में कोरोना के मरीजों को जरुरी हर सुविधा आसानी से यकीनी बनाई जाएगी। उन्होंने मरीजों को अपील की कि वे डाक्टर की लिखी स्लिप, मरीज व उसकी देखभाल करने वाले के आधार की कापी देने व कमेटी की ओर से दिया फार्म भर कर यह सुविधा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि रैड क्रास सोसायटी के स्टाफ व वालंटियर की ओर से कंसट्रेटर लेकर जाने वाले मरीजों के घरों में जाकर कंसट्रेटर के प्रयोग की समीक्षा करने के साथ-साथ मरीजों का हालचाल भी पूछा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी को भी कंसट्रेटर की जरुरत पडऩे पर वे रैड क्रास सोसायटी के सचिव नरेश गुप्ता के साथ उनके मोबाइल नंबर 98556-10345 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खन्ना ने सफाई सेवकों संग की होली की खुशियां साँझा : होली के रंग देते हैं समरसता का सन्देश : खन्ना

होशियारपुर 15 मार्च : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि होली के रंग हमें समरसता का सन्देश देते हैं। खन्ना ने कहा कि जिस प्रकार होली में सभी रंग...
article-image
पंजाब

मेहटियाना पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

मेहटियाना : एसएसपी सुरेंद्र लांबा आईपीएस के दिशा निर्देश एवं एसपी सरबजीत सिंह बाहिया डीएसपी शिव दर्शन सिंह निर्देशन एवं इंस्पेक्टर ऊशा रानी मुख्य अधिकारी थाना मोहटियाना ने चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200 का आंकड़ा किया पार

होशियारपुर। ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला होशियारपुर ने 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200...
article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को 50 नशीली गोलीयों समेत किया काबू

माहिलपुर (नीतू शर्मा ) : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को 55 ग्राम नशीली गोलियों सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। माहिलपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मुताबिक एसएसपी...
Translate »
error: Content is protected !!