आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नेक्स्टजेन डाइस पोर्टल को लेकर विभागाध्यक्षों को ट्रेनिंग

by

21 अक्टूबर तक स्टाफ का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने की अपील

होशियारपुर, 5 अक्तूबर : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) द्वारा तैयार किए गए नेक्स्टजेन डाइस वेब पोर्टल के संबंध में सोमवार को जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में जिले के सभी विभागों के प्रमुखों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला चुनाव कार्यालय ने संबंधित विभागों को 21 अक्टूबर तक अपने स्टाफ का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने नेक्स्टजेन डाइस पोर्टल के माध्यम से चुनाव अमले का डेटा अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रिंकी और चुनाव तहसीलदार रमणदीप कौर ने अधिकारियों को बताया कि पोर्टल पर डेटा दर्ज होने के बाद चुनाव अमले की रैंडमाइजेशन प्रक्रिया भी इसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा चुनाव अमले को रिहर्सल, प्रशिक्षण और चुनाव ड्यूटी से संबंधित सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

चुनाव तहसीलदार रमणदीप कौर ने बताया कि जिला चुनाव कार्यालय की ओर से एनआईसी को पोर्टल के माध्यम से चुनाव अमले से संबंधित समूचा डेटा उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय के अनुसार सुचारू ढंग से पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से चुनाव अमले से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। इनमें चुनाव ड्यूटियां लगाना, रैंडमाइजेशन, मतगणना के लिए पार्टियों की तैनाती, माइक्रो ऑब्जर्वरों की नियुक्ति, ड्यूटी ऑर्डर तैयार करना, हाजिरी रिपोर्ट तैयार करना और फोटो आईडी तैयार करना आदि शामिल हैं।

रमणदीप कौर ने सभी विभागाध्यक्षों से अपील की कि वे निर्धारित समयसीमा 21 अक्टूबर तक अपने विभाग के स्टाफ का पूरा विवरण एनआईसी के नेक्स्टजेन डाइस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि चुनाव संबंधी तैयारियों को समय पर पूरा किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Kirtan Darbar in Memory of

Jalandhar/Daljeet Ajnoha, Oct.14 :  A spiritual congregation in remembrance of Brahmaleen 108 Sant Baba Charan Dass of Mahilpur will be organised at his native village, Akalpur (Jalandhar), on October 18. The event is being...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गुटों में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 1 युवक की मौत : 1 युवक डीएमसी रेफर , उसकी हालत बेहद नाजुक

होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर मार्ग स्थित पिपलांवाला के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 1 युवक की मौत हो गयी जबकि 1 युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच...
article-image
पंजाब

एक हफ्ते का अल्टीमेटम: सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बैठेंगे धरने पर :

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फैमिली ने आम आदमी पार्टी सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दे दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने कहा कि गैंगस्टर्स...
article-image
पंजाब

SSP तरनतारन निलंबित : पंजाब उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन,

तरनतारन : पंजाब में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। तरनतारन की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया गया...
Translate »
error: Content is protected !!