आजादी के 78 वर्षों बाद सड़क से जुड़ा सनवाल पंचायत का मक्कन गाँव, ग्रामीणों ने नाटी डालकर किया ख़ुशी का इजहार

by

ग्रामीणों ने सनवाल वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य कर्म चंद ठाकुर का ढ़ोल नगाड़ों से किया जोरदार स्वागत

एएम नाथ। तीसा :  चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत सनवाल के मक्कन गाँव के लोगों को आजादी के 78 वर्षों बाद सड़क की सौगात मिली है। ग्रामीणों ने सड़क की सौगात मिलने पर गाँव में समारोह का आयोजन किया जिसमें ग्रामीणों द्वारा सनवाल वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य कर्म चंद ठाकुर का ढ़ोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। उन्हें शॉल, टोपी भेंट की गई साथ ही सड़क पहुंचने की ख़ुशी में ग्रामीणों ने कर्म चंद संग चुराही नाटी डालकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भोज का भी आयोजन किया गया। पूर्व जिला परिषद सदस्य कर्म चंद ठाकुर ने मक्कन गाँव में सड़क सुविधा पहुंचने की ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ग्रामीणों ने उन्हें मान सम्मान स्नेह और प्यार दिया गया उसके लिए मैं सदा ग्रामीणों का आभारी रहूँगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी उपमंडल में 9 राहत शिविर स्थापित, प्रभावितों के ठहरने, खाने-पीने और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था

एएम नाथ। मंडी, 3 सितम्बर :  मंडी उपमंडल प्रशासन भारी बरसात के कारण आई आपदाओं में बेघर हुए लोगों के लिए हर संभव मदद प्रदान कर रहा है। प्रभावित परिवारों के ठहरने और खाने-पीने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर नंगल रोड़ माइनिंग मटीरिअल ले कर जाने वाले पांच टिप्परों का पुलिस ने काटा चलान

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल रोड़ पर डिप्टी कमिशनर होशियारपुर के आदेशों के उलंघना करने पर दिन के समय गढ़शंकर नंगल रोड़ पर माइनिंग मटीरिअल ले कर जाने वाले पांच टिप्परों के पुलिस ने चालान काटे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला स्थित राम मंदिर से नेता प्रतिपक्ष बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी : कल राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी होगी पूरी दुनिया : जयराम

व्यवस्था परिवर्तन का ऐसा दौर आज तक प्रदेश ने नहीं देखा एएम नाथ। मण्डी:   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सोमवार को वह ऐतिहासिक दिन है जिसका इंतज़ार सैकड़ों करोड़ लोग पांच सौ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फलहा गांव में एक पिकअप एक्सपायरी दवाईयों की गिराई मिली : लोगों ने चालक से चकवाई

बद्दी, 27 मई (तारा) : बद्दी साई रोड पर धर्मपुर के साथ लगते फलहां गांव में एक पिकअप में भर कर एक्सपाईरी दवाईयां फैंक दी गई। जैसे ही गांव के लोगों को दवाई फैंकने...
Translate »
error: Content is protected !!