आजादी दिवस महोत्सव के चलते एआईईसी कंपनी ने बच्चों को बांटें तिरंगे झंडे

by

गढ़शंकर : एआईईसी कंपनी द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी की तरफ से सभी बच्चों को तिरंगे झंडे दिए गए तथा 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को शहीदों द्वारा आजादी प्राप्त करने के लिए दी गई शहादतों के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह शूका विशेष तौर पर समागम में शामिल हुए।
कंपनी के रिजनल डायरैक्टर कंवर अरोड़ा ने कहा कि भारत ने पिछले 75 सालों में बहुत तरक्की की है तथा यह तभी ही संभव हुआ है। जब हमारे नौजवानों में देश भक्ति की भावना रही है। उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में विश्व स्तर पर अग्रणी बनने जा रहा है तथा नौजवान इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। भारत की आजादी के लिए लाखों शहीदों ने कुर्बानियां दी हैं तभी हम आज आजाद भारत का हिस्सा बन सके हैं। नौजवान दुनिया में जहां भी पहुंच जाएं, उन्हें अपनी मातृ भूमि को सदैव याद रखना चाहिए तथा देश के विकास में अपना योगदान जरुर डालना चाहिए। उन्होंने बच्चों को भी अपने घरों में तिरंगा लहराने की अपील की। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा यह 75वां त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 किलो RDX, 5 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल, कारतूस का जखीरा… पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा गया तबाही का सामान

अजनाला :  पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की मांग पूरे देश में की जा रही है. इस बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकामयाब कर...
article-image
पंजाब

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए निदेशालय का गठन

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि राज्य सरकार ने शिमला में भर्ती निदेशालय हिमाचल प्रदेश की स्थापना की अधिसूचना जारी की है। यह निदेशालय एक नोडल विभाग...
article-image
पंजाब

7 साल किया इंतजार, बेटे ने कुछ इस तरह किया हिसाब बराबर – गैंगस्टर सोनू मोटा का कत्ल

अमृतसर :  गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की गोलियां मंगलवार शाम को मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीटीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि...
article-image
पंजाब

पुलिस और लुटेरा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ : पुलिस फायरिंग में बदमाश घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  पुलिस और लुटेरा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लूटेरा गिरोह के शातिरों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी...
Translate »
error: Content is protected !!