आतंकियों का बड़ा प्लान पुलिस ने किया फेल : 2.5 किलो RDX वाला बम लेकर घूम रहे थे 2 युवक

by

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2.5 किलोग्राम RDX से तैयार किया गया एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार यह विस्फोटक पूरी तरह तैयार था और किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता था। समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़े हमले को टाल दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के गुज्जरपुरा निवासी मनी सिंह (32) और गिलवाली गेट निवासी अभिषेक कुमार (28) के रूप में हुई है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य में आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

पुलिस के अनुसार बरामद IED का इस्तेमाल मोहाली (SAS नगर) में किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक ढांचे या भीड़भाड़ वाले स्थान को निशाना बनाने के लिए किया जाना था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों को एक बड़े आतंकी नेटवर्क के इशारे पर यह काम सौंपा गया था। यदि यह साजिश सफल हो जाती तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

काउंटर इंटेलिजेंस विंग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की टीम ने मोहाली के YPS चौक के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी अमृतसर से बस के जरिए मोहाली पहुंचे थे और अपने साथ विस्फोटक उपकरण भी लेकर आए थे। बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए IED को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

सोशल मीडिया से जुड़ा विदेशी हैंडलर

पुलिस महानिरीक्षक (IGP) काउंटर इंटेलिजेंस आशीष चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में मनी सिंह के विदेश में बैठे एक आतंकी हैंडलर से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आने की बात सामने आई है। बाद में उसने अपने साले अभिषेक कुमार को भी इस नेटवर्क से जोड़ दिया। जांच के मुताबिक विदेशी हैंडलर ने दोनों को आर्थिक मदद का लालच दिया था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दोनों आरोपियों ने उसके लिए काम करने की सहमति दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे नेटवर्क, उसके विदेशी संचालकों और अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में रेलवे के स्टाफ क्वार्टर में लगी भयानक आग, पति-पत्नी और बच्ची की जलकर मौत : आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी भी हुआ घायल

एएम नाथ। नई दिल्ली :  एक बिल्डिंग में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एचएएस एग्जाम का रिजल्ट घोषित : उमेश ने किया टॉप – कौन-कहां से है -जानिए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रदेश प्रशासनिक सेवा का फाइनल परिणाम घोषित  किया गया है. इसमें 20 युवाओं को चयन हुआ है. कुल 9 अभ्यर्थि एचएएस अफसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही : JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके

नई दिल्ली  : भारत में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 24 दिसंबर तक देश में JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके...
article-image
पंजाब

नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभरा: डॉ मुकेश कुमार

रोहित जसवाल : होशियारपुर : नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (एनएसएचएच) फैटी लिवर रोग का एक उन्नत और संभावित रूप से जानलेवा रूप है, जो भारत में तेजी से एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर...
Translate »
error: Content is protected !!