सरकारी सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में दसवीं में प्रथम आने छात्रों का किया सम्मान

by
गढ़शंकर, 25 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किये 10वीं कक्षा के परिणाम में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह के विद्यार्थियों का हर वर्ष की तरह परिणाम 100 फीसदी रहा। स्कूल के विद्यार्थी साहिल पुत्र अवतार सिंह गांव कितना ने 608 अंक प्राप्त कर स्कूल में से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मनदीप कौर पुत्री बलविंदर राम गांव जीवनपुर गुज्जरां ने तथा परमेश कौर पुत्री मनजीत सिंह गांव ददियाल ने संयुक्त रूप में 589 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा सोनारिका पुत्री सुरजीत कुमार तथा रितु कुमारी पुत्री विजय कुमार ने 584 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल में से तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल की छात्रा मनदीप कौर ने रिकॉर्ड स्थापित करते गणित विषय में से 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। स्कूल के बहुत से विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये। स्कूल प्रिंसिपल तथा समूह स्टाफ द्वारा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का नकद राशि तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके प्रिंसिपल कृपाल सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यार्थियों ने बहुत बढ़िया अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने पास हुए सभी विद्यार्थियों को तथा उनके अभिभावकों और मेहनती स्टाफ को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग : टांग में लगी हैं तीन गोलियां, पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज

जालंधर : पंजाब में जालंधर के आदमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गांव हरिपुर में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक के पैर में गोलियां लगी हैं, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया...
article-image
पंजाब

पुलिस लगाएगी मैरिज पैलेसों के बाहर नाके : ड्रिंक एंड ड्राइव से हादसे रोकने को सीएम के आदेश

चंडीगढ़। पंजाब में ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाले हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने गृह विभाग को आदेश दिए हैं कि पंजाब के सभी मैरेज पैलेस के बाहर पुलिस...
article-image
पंजाब

40.85 लाख रुपए की सरकारी ग्रांट के दुरुपयोग करने वाले निजी फर्म के मालिक को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब की मौजूदा सरकार प्रदेश को जिन बुराइयों से मुक्त करने के लिए प्रयासरत्त है उनमें नशा और भ्रष्टाचार प्रमुख हैं। एक तरफ जहां नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र : वादों और कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

 चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने एक बार फिर सदन से वॉकआउट किया। विपक्षी दल ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर चुनाव पूर्व किए गए...
Translate »
error: Content is protected !!