निशाने पर थी अमृतसर की पुलिस चौकी : 690 ग्राम IED बरामद, पुलिस प्रतिष्ठान था निशाने पर

by

अमृतसर. पाकिस्‍तान के निशाने पर पंजाब को एक बार फिर दहलाने की कोशिश थी. आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए 15 अगस्‍त की तारीख मुकर्रर की गई थी । आतंकी अपने मंसूबों में सफल होते, इससे पहले पंजाब पुलिस को इनकी भनक लग गई।  देखते ही देखते पंजाब के तमाम ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी का सिलसिला शुरू हो गया।

लंबी कवायद के बाद पंजाब को बड़ी सफलता मिली और धमाके में इस्‍तेमाल होने वाला आईईडी बरामद कर लिया गया।  आईईडी के साथ पंजाब पुलिस ने इलेक्‍ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे के बॉक्‍स भी बरामद किए हैं।

क्‍या है पूरा मामला

  • स्‍वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अमृतसर की सिक्‍योरिटी को हाई अलर्ट पर रखा गया था. नकेवल शहर को जाने वाले रास्‍तों पर, बल्कि शहर के भीतर भी कई जगहों पर नाकेबंदी की गई थी. जगह-जगह पर पंजाब पुलिस की 15 अगस्त की टीमें वाहनों की चेकिंग कर रहीं थीं.
  • इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पता चला. जिसके आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने आईईडी बरामद हुआ. विस्फोटक मिलने के बाद इलाके में सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू की गई।
  • पुलिस ने बरामद आईडी को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया. इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. स्क्वॉड ने जरूरी सुरक्षा इंतजामों के बीच आईईडी को निष्क्रिय कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
  • पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आईडी में आरडीएक्‍स का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस का मानना है कि यह विस्फोटक पाकिस्तान से भेजा गया था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आईईडी को पंजाब तक कौन लेकर आया और इसे किस नेटवर्क के जरिए यहां पहुंचाया गया।

CCTV से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश
आईईडी बरामद होने के बाद संबंधित थाने में कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. अब पुलिस इस पूरी साजिश के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों का सुराग मिल सके. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोटक मौके तक कब और किसके जरिए पहुंचाया गया।

राज्य में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध पर लगाम लगाने और पंजाब की शांति, सुरक्षा तथा आम जनता की हिफाजत सुनिश्चित करने के लिए सूबे में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा के खोखले दावों से तंग लोग, कांग्रेस को फिर से सौंपना चाहते हैं देश की बागडोर – सांसद मनीष तिवारी

श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा श्री आनंदपुर साहिब, 1 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि लोग केंद्र की भाजपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां ज्वाला के चरणों में पंजाब के श्रद्धालु ने 53 ग्राम सोने का छत्र किया अर्पित

जवालामुखी : शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के दौरान पंजाब के बठिंडा निवासी श्रद्धालु ने बरसों पुरानी मनोकामना पूरी होने पर माता ज्वाला के चरणों में 53 ग्राम सोने का भव्य छत्र अर्पित किया।...
article-image
पंजाब

28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची की जारी : पंजाब में गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी, सीएम मान की अगुवाई में ‘पुरस्कार नीति’ लागू

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘पुरस्कार नीति’ लागू की है। इस नीति के तहत पंजाब पुलिस को राज्य में वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों...
Translate »
error: Content is protected !!