आतंकी अर्श डल्ला को कनाडा में मिली जमानत, भारत में हैं 70 FIR दर्ज

by
कनाडा की अदालत ने खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को जमानत दे दी है. पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए अर्श डल्ला को 30 हजार डॉलर के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. डल्ला कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य था, लेकिन आज उसका जानी दुश्मन बन चुका है।
मामले की अगली सुनावाई 24 फरवरी 2025 को होगी.
       मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अर्श डल्ला को 28 अक्टूबर को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसे महज एक महीने के अंदर ही जमानत दे दी गई . भारत डल्ला को 2023 आतंकी घोषित कर चुका है. NIA की चार्जशीट में दावा किया गया था कि अर्श पंजाब के युवाओं को कनाडा बुलाकर आतंकी गतिविधियों में भी शामिल कर रहा है. पुलिस को उसके पास से कई हाईटेक हथियार भी मिले थे. अर्श डल्ला का पूरा नाम अर्शदीप डल्ला है. वह मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला है.
खालिस्तान टाइगर फोर्स चीफ है डल्ला :  अर्श डल्ला को भारत सरकार ने 2023 में आतंकी घोषित किया था. उसके खिलाफ 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. अर्श डल्ला पहले रंगदारी वसूलने का काम करता था, लेकिन बाद में खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) से जुड़ गया, जो भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है. डल्ला खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का करीबी था और निज्जर की हत्या के बाद अर्श ने KTF की कमान संभाली थी. यानी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की सरपरस्ती में चलने वाले खालिस्तानी आतंकी संगठन KTF के सारे फैसले वो ले रहा है.
हाईटेक हथियारों की तस्करी करता है डल्ला : NIA की चार्जशीट में खुलासा हुआ था कि अर्श डल्ला और बंबीहा गैंग के सदस्य पाकिस्तान से विदेशी हथियारों की तस्करी करते हैं. ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब तक पहुंचाए जाते हैं। इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

लुधियाना, 14 नवंबर: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज उनकी 125वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। स्थानीय सराभा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, जिला कांग्रेस कमेटी...
article-image
पंजाब

अविवाहित बता कर शादी की और बच्चा छीनकर घर से निकाला :

माहिलपुर – खुद को अविवाहित बताकर शादी करने व पैदा हुए बच्चे को छीनकर घर से बाहर निकालने वाले पति व उसके परिवार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार पीड़िता ने एसएसपी होशियारपुर...
article-image
पंजाब

मां रो रही … 5वें बेटे को खो दिया : पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… कहा- पुलिस को संवेदनशील बनाने की जरूरत

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर बड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि देखिए, हमें क्या पढ़ने को मिल रहा है, एक मां रो रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एमपी बनने के बाद अमृतपाल सिंह को क्या मिले विशेष अधिकार…. कितना मिलेगा वेतन?

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने सांसद की शपथ ले ली है। अमृतपाल को 23 अप्रैल को अमृतसर से अरेस्ट किया गया था। शपथ के लिए उनको 4 दिन की पैरोल...
Translate »
error: Content is protected !!