आतंकी लंडा का खास गुर्गा राजन भट्टी गिरफ्तार : क्रॉस फायरिंग हुई और राजन भट्टी की टांग पर गोली लगी

by

मोहाली, 8 फरवरी :   स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल ने हेरोइन व हथियार तस्कर राजन भट्टी को सेक्टर-70 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजन भट्टी कनाडा बैठे कुख्यात आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का मुख्य सरगना है।  मौके पर क्रॉस फायरिंग हुई और राजन भट्टी की टांग पर गोली लगी है। उसे किसी गुप्त स्थान पर ले जाया गया है।
राजन भट्टी पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में भगौड़ा था। एसएसओसी कई महीनों से उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी। एसएसओसी को आज इनपुट मिली थी कि आरोपी राजन भट्टी मोहाली आया हुआ है। एसएसओसी और एसआईबी ने ज्वाइंट ऑपरेशन दौरान ट्रैप लगाया। जब राजन भट्टी सेक्टर-71 पहुंचा तो उसे भनक लग गई कि स्पेशल सैल के मुलाजिम उसका पीछा कर रहे हैं। राजन भट्टी ने गाड़ी भगा ली। एक कोठी के बाहर जाकर उसने स्पेशल सैल की टीम पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि एक गोली राजन भट्टी की टांग पर लगी है।
पूछताछ में सामने आया है कि राजन भट्टी कनाडा रहते आतंकवादी लखबीर सिंह लड़ा हरीके का खास गुर्गा है और उसी के निर्देशों पर काम करता है। वह लंडा के कहने पर पंजाब में अलग-अलग टारगेट किलिंग व फिरौती का माड्यूल चला रहा था। आतंकवादी लंडा खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले का मुख्य साजिशकर्ता रहा है। राजन भट्टी पिछले आधे दशक से अधिक समय से पंजाब पुलिस का भगौड़ा है । उसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में एनडीपीएस के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कलयुगी बेटा अपनी 85 वर्षीय मां के लिए बना हैवान : बुजुर्ग मां की पिटाई

लुधियाना   खून इतना सफेद होता जा रहा है कि लोगों के बीच रिश्ते-नाते समेत इंसानियत भी खत्म होती जा रही है। लुधियाना से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी बेटे...
article-image
पंजाब

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन …डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

गढ़शंकर। गढ़शंकर में गढ़शंकर भाजपा द्वारा करवाए युवा सम्मेलन में पहुंचे पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। अविनाश राय...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला की ओर से पीडि़त परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया

परिवार का जल्द बनता मुआवजा मुहैया करवाया जाएगा: डिप्टी कमिश्नर पुलिस की ओर से दूसरा आरोपी भी काबू: एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल होशियारपुर : थाना बुल्लोवाल की सीमा के अंतर्गत आते एक गांव में...
article-image
पंजाब

57 नशीली गोलियां के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

गढ़शंकर : 4 जून : गढ़शंकर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान में दो मामलों में महिला सहित दो लोगों को 657 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!