आतंकी साजिश नाकाम, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद ; त्योहारों के दौरान पुलिस थानों व सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की थी तैयारी

by

अमृतसर, 4 अक्तूबर: त्योहारों के दौरान अमृतसर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक AK-47 राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपी के विदेशी हैंडलरों से संपर्क होने की बात सामने आई है। वह उनके निर्देश पर हथियारों की खेप हासिल करने में जुटा था। पुलिस थानों और अन्य सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की तैयारी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।

मामले में थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई के स्रोत और विदेशी संपर्कों की कड़ियां खंगाल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परमिटों की अवैध क्लबिंग विरूद्ध कड़ी कार्रवाई : पंजाब मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 80-ए के तहत जारी किए गए सभी कंपोजिट परमिटों (सीपी) की व्यापक जांच के आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने परिवहन क्षेत्र में नियमों के पालन और सभी को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज पंजाब मोटर वाहन नियम,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 गाय व 6 भैंस पालकर प्रतिदिन बेच रहे एक से डेढ क्विंटल दूध, हो रही है अच्छी आमदन : डेयरी फॉर्म चलाकर आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं देहलां के हरभजन सिंह

ऊना, 08 जुलाईः ऊना जिला के देहलां गांव के प्रगतिशील किसान 50 वर्षीय हरभजन सिंह डेयरी फॉर्म चलाकर परिवार की आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वाले हरभजन सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगत बेहद भावुक : राधा स्वामी डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान बाबा जी के एक इशारे पर रो पड़ी संगत

 ब्यास :  पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय...
Translate »
error: Content is protected !!