आत्मा को परमपिता परमात्मा से जोड़ने का कार्य कर रही ब्रह्मकुमारीज़ : मंत्री वीरेंद्र कंवर

by
ऊना : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत हटली के गांव सतरूखा में राजयोगिनी दीदी जानकी जी की द्वितीय पुण्यस्मृति के अवसर तथा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत परमात्मा अनुभूति भवन का उद्धघाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा किया गया। इस भवन में लगभग 300 लोग बैठकर परमात्मा अनुभूति कर सकेंगे।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ब्रह्मकुमारीज़ बहनें देशभर में मानव को परमपिता परमात्मा से जोड़ने का कार्य बखुबी कर रही है। इससे प्रत्येक मानव में राष्ट्र भावना जागृति होगी। उन्होंने कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी संस्थान है जो दिन रात मानव को कलयुग से सतयुग में जाने का संदेश देने का कार्य कर रही हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ब्रह्मकुमारीज़ मानव जीवन के मूल्य को स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रही है।
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है तथा 70 प्रतिशत लोग कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों से अपनी आजीविका चलाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कम लागत पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं ताकि प्रदेश के किसानों-बागवानों की आमदनी में वृद्धि हो सके।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि रसायनिक खेती का एकमात्र विकल्प प्राकृतिक खेती है। उन्होंने किसानों से आहवान किया कि वह योगिक व प्राकृति खेती अपनाएं। उन्हांेंने कहा कि वर्ष 2022-23 में 50 हज़ार एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जाएगा, जिसमें 50 हज़ार किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए तैयार किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के 100 गांवों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्राकृतिक कृषि गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा प्रदेश में लगभग 1.70 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती की टेªनिंग दी जा चुकी है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थानाकलां विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनी।
ब्रह्मकुमारीज़ आशा बहन ने बताया कि किसानों को योगिक खेती अपनाने के लिए जिला ऊना के 75 गांव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें लगभग 10000 किसानों को मेडिटेशन के द्वारा बीजों तथा जमीन को उपजाऊ बनाने की विधियों बारे जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त ब्रह्मकुमारी द्वारा कोविड में जिन चिकित्सकों ने ऊना जिला में अहम भूमिका निभाई है उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर मुच्छाली के प्रधान विजय शर्मा, हिमफैड निदेशक चरणजीत शर्मा, हटली प्रधान सुरेंद्र हटली, बीजेपी महामंत्री राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, डाॅ रूद्रामणी, जिला ऊना की मुख्य संचालिका तथा पंजाब सब जोन जालंधर की प्रभारी राज योगिनी ब्रह्मकुमारी आशा दीदी, बीके रितु बहन, बीके किरण बहन, बीके रेनू बहन, बीके ज्योति बहन व बीके बबीता बहन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20000 लोगों को घर छोड़ने के आदेश…खतरे के निशान से ऊपर पौंग डैम का जलस्तर : 1.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ेगा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। मंडी, कुल्लू और मनाली में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी के पानी में बेहताशा इजाफा होने से अब कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करियर की सही योजना ही सफलता की कुंजी : डॉ. सलारिया राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्राचार्य से छात्रों का संवाद

कैरियर गाइडेंस सेल ने विद्यार्थियों को दी रोजगार और छात्रवृत्ति की जानकारी एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से शनिवार को प्राचार्य डॉ. मोहिंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश और भूस्खलन से राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विद्यालय के तीन कमरे, किचन तथा शौचालय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सण्ड मौदगिल गोत्र परिवारों का जठेरों का मेला कल 17 मार्च को सण्ड मौदगिल पितृ-सती मंदिर प्लाटा में होगा

नंगल। सण्ड मौदगिल गोत्र परिवारों का जठेरों का मेला कल 17 मार्च को सण्ड मौदगिल पितृ-सती मंदिर प्लाटा, तहसील आनंदपुर साहिब में होगा। यह जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान पीताम्बर शर्मा, जनरल सेक्रेटरी...
Translate »
error: Content is protected !!