आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने के लिए खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

by

होशियारपुर 03 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर आदमपुर हवाई अड्डे का नाम रखने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी का धन्यवाद किया। खन्ना ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने दुनिया को समरसता का पाठ पढ़ाया और सामजिक कुरीतियों से लोगों को उबारा। खन्ना ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने अपने महान काव्य से लोगों को अध्यात्म से जोड़ा। खन्ना ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे का नाम सतगुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने से न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लोग सतगुरु रविदास जी महाराज के जीवन से अवगत होंगे। खन्ना ने कहा कि इस हवाई अड्डे से जब भी जहाज टेक ऑफ या लैंड होगा तो अनाउंसमेंट के माध्यम से व हवाई टिकट पर श्री गुरु रविदास जी महाराज का नाम छपा होने से सतगुरु रविदास जी महाराज के नाम का प्रचार व प्रसार होगा। मौके खन्ना ने इस सराहनीय कार्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी का पंजाबवासियों की तरफ से धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 हजार रिश्वत केस में गिरफ्तार SHO सुनीता बावा के तेवर बदले : कोर्ट में मुंह ढककर पहुंचीं

गिरफ्तारी के वक्त कहा था- ‘ऑल इज वेल… न्यू चैप्टर ऑफ लाइफ इज स्टार्टेड’; रिमांड में मोबाइल, कॉन्टैक्ट्स और संभावित बिचौलियों की जांच मोगा। 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार थाना...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कैंप लगाया 32 गर्भवतियों की मेडिकल जांच की

गढ़शंकर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) देश में तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लाभार्थियों...
article-image
पंजाब

भड़के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू – पंजाब के सबसे अमीर आदमी ये ना हो, सबसे करप्ट ना हो तो मैं अपना नाम बदल दूंगा

नई दिल्ली। संसद में बजट पर चर्चा के दौरान पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बजट को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार से शुरू हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 व 6 मार्च को चम्बा में कैंटीन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी  : सैनिक विश्राम गृह  चुवाड़ी में  6 को व खैरी में 12 मार्च को भूतपूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य चैकअप हेतु चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे

कैप्टन अनुमेहा पराशर उपनिदेशक, सैनिक कल्याण एएम नाथ। चम्बा 4 मार्च  :  कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया  कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के परिवारों...
Translate »
error: Content is protected !!