आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विश्व स्तरीय मशीनों और उपकरणों से होंगे लैस: स्वास्थ्य मंत्री

by

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां उच्च स्तरीय क्रय समिति (एचपीपीसी) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व स्तरीय मानकों की सभी आवश्यक मशीनों और उपकरणों से लैस करने के लिए दर अनुबंध निविदाएं जारी करने को स्वीकृति प्रदान की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और लोगों को बेहतर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शुमार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को घर-द्वार के निकट सुगम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार द्वारा प्रदेश में 69 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जा रहे है, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक और लाहौल-स्पीति में दो आर्दश स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समिति द्वारा राज्य में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर सीटी स्कैन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निविदाएं खोलने को मंजूरी प्रदान की गई है। विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए फेको मशीनों की खरीद के लिए वित्तीय निविदाएं खोलने को भी मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि समिति ने नवीनतम और बेहतरीन गुणवत्ता वाले उपकरण खरीदने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा, सरकार सभी प्रकार की मशीनरी की खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है।
बैठक में स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, निगम के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु, सलाहकार अधोसंरचना अनिल कपिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवत मान ने अजनाला में बाढ़ पीड़ितों को दी राहत राशि

अमृतसर, 13 अक्टूबर । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र में पिछले महीने आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ‘मिशन चढ़दीकला’ के तहत राहत राशि वितरित...
article-image
पंजाब

ट्रकों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा

माहिलपुर – ट्रक मालिक की शिकायत पर गाड़ियों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चब्बेवाल पुलिस को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर डिप्टी स्पीकर रौड़ी माहिलपुर और हैबोवाल बीत में आम आदमी क्लीनिक का करेंगे उद्घाटन

गढ़शंकर, 22 सितंबर:    डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 23 सितंबर को माहिलपुर फगवाड़ा रोड और बीत क्षेत्र के गांव हैबोवाल में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे।यह जानकारी देते हुए  चरणजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!