आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चंडीगढ़ मेयर चुनाव

by

चंडीगढ़ : मेयर चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा पार्षद गुरुचरण सिंह काला ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) शामिल हो गए। वहीं, बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन होने जा रहा है।

कांग्रेस पार्षद आप उम्मीदवारों को सपोर्ट करेंगे। चंडीगढ़ का मेयर चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन अंतिम दौर में पहुंच गई है। हालांकि, अभी गठबंधन की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन हाईकमान कभी भी इस पर मुहर लगा सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके बाद आप काफी मजबूत स्थिति में आ जाएगी। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A एलायंस के तहत कांग्रेस और आप एक साथ चुनाव लड़ने की तैयारी की है। 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आज अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके लिए बातचीत अंतिम दौरे पर है। आप की ओर से मेयर उम्मीदवार फाइनल होगा। वहीं, बातचीत में यह भी फाइनल हुआ है कि डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर उम्मीदवार कांग्रेस से होंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ACP, SHO सस्पेंड : जालंधर में वरदान अस्पताल फायरिंग मामले में लापरवाही के आरोप

जालंधर :  मोता सिंह नगर इलाके में स्थित वरदान IVF सेंटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि मॉडल टाऊन के ACP परमिंदर सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार

डीएसपी-एसएचओ सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार : अमृतसर जहरीली शराब मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

अमृतसर, 13 मई : अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के मामले में पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) का बयान आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने नकली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम का लिया बदला : हमें सैना पर गर्व , पकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के हर कदम के हम साथ : हरपुरा , बोपाराय

गढ़शंकर :  भारतीय सैना द्वारा गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम में 26 निर्दोष टूरिस्टों की हत्या को घिनौनी घटना का बदला लेने पर सैना की कार्रवाई को सही करार...
Translate »
error: Content is protected !!