आप और पंजाब सरकार आतिशी मामले में झूठ को सच साबित करने की कर रहे संगठित कोशिश : सिरसा

by

नई दिल्ली, 16 जनवरी । दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आआपा), दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी और पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला झूठ को सच साबित करने की संगठित कोशिश है।

मंत्री मनजिंदर ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आआपा का राजनीतिक चरित्र शुरू से ही झूठ पर आधारित रहा है और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हर वह झूठ बोला जो बोला जा सकता था कि मैं सुरक्षा नहीं लूंगा, मैं सरकारी घर नहीं लूंगा, मैं गाड़ी नहीं लूंगा, मैं हवाई यात्रा नहीं करूंगा और फिर वही सब कुछ किया। यही आआपा की राजनीति की सच्चाई है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब अतिशी द्वारा दिल्ली विधानसभा के भीतर गुरु तेग बहादुर जी के संदर्भ में इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों को झूठ, फॉरेंसिक रिपोर्ट की आड़ में छिपाने की कोशिश की जा रही है।

सिरसा ने स्पष्ट किया कि यह मामला स्टेट बनाम मेटा है, न कि उन व्यक्तियों के खिलाफ जिनके सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाले जा रहे हैं। इसके बावजूद पंजाब पुलिस द्वारा अदालत में कई लोगों के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) अकाउंट्स की सूची पेश की गई, लेकिन किसी को भी पार्टी नहीं बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सच सामने लाने का इरादा था, तो आरोप लगाए गए व्यक्तियों को पार्टी क्यों नहीं बनाया गया।

मंत्री सिरसा ने कहा कि जिस तथाकथित फॉरेंसिक जांच के आधार पर अदालत को गुमराह किया गया, वह जांच बिना मूल दिल्ली विधानसभा वीडियो के की गई। बिना आतिशी को बुलाए और बिना उनका वॉयस सैंपल लिए और बिना किसी आईटी या साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञ के बल्कि एक कांस्टेबल द्वारा एआई टूल का इस्तेमाल कर तैयार की गई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में कहीं यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वीडियो के किस हिस्से में, किस सेकंड से किस सेकंड तक, किस तरह की छेड़छाड़ हुई। केवल यह कह देना कि “वीडियो डॉक्टर्ड है”, फॉरेंसिक नहीं बल्कि कहानी लेखन है। पुलिस की भूमिका पर सवाल करता है।

मंत्री सिरसा ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब हाई कोर्ट ने पटियाला के एक एसपी की वायरल ऑडियो की फॉरेंसिक जांच का आदेश दिया, तो पुलिस ने कोर्ट में यह कह दिया कि ऑडियो सैंपल नहीं मिला, इसलिए जांच नहीं हो पाई, लेकिन इसी पुलिस ने बिना किसी सैंपल और मूल वीडियो के दिल्ली विधानसभा वीडियो की जांच पूरी कर ली।

आतिशी को बचाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है, यह बेहद शर्मनाक है। जिस पुलिस को राज्य में कानून-व्यवस्था संभालनी चाहिए, वह हमारे सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने में लगी हुई है। आतिशी को बचाने के लिए पंजाब सरकार खुद केस लड़ रही है। दिल्ली विधानसभा के अंदर गुरु साहिब का जो अपमान आतिशी ने किया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।

सिरसा ने कहा कि घटना के बाद से आतिशी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आईं, न विधानसभा में दिखीं और न ही अपने बयान को स्पष्ट किया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित स्वतंत्र फॉरेंसिक जांच से पहले ही पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कराना यह दर्शाता है कि सच्चाई सामने आने का डर था।

मंत्री सिरसा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के सम्मान के समय बोले गए शब्द केवल राजनीतिक विवाद से कहीं ज़्यादा एक गंभीर धार्मिक अपराध है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं प्रतिदिन गुरुद्वारे में नतमस्तक होते हैं और गुरु मर्यादा का सम्मान जानते हैं, जबकि आआपा इस पूरे विषय का मजाक उड़ाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।

सिरसा ने कहा कि एक झूठ को सच साबित करने के लिए चाहे सौ या हजार झूठ बोले जाएं, सच्चाई नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि इस पाप से न तो अतिशी और न ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी मुक्त हो पाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा – हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे : डॉ. विनीत सग्गर

होशियारपुर : “ब्रेन स्ट्रोक भारत में नई महामारी के रूप में उभर रहा है और हर साल 1.5 मिलियन से 2 मिलियन नए स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं। वास्तविक संख्या निश्चित रूप से अधिक होगी, क्योंकि...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा एजुकेशन सिटी को मिला ‘ एक्सीलेंस इन टेक्नीकल एजुकेशन’ अवार्ड

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में आयोजित टाइम्स पावर आइकॉन्स 2025 कार्यक्रम में रयात बाहरा एजुकेशन सिटी को ‘एक्सीलेंस इन टेक्नीकल एजुकेशन ‘ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित अवार्ड पंजाब विधानसभा के...
article-image
पंजाब

सिख गुरुओं के अपमान को लेकर भाजपा का रोष, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का पुतला जलाया

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा सिख गुरुओं के अपमान के विरुद्ध भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज ने सुनाई फांसी की सजा : हत्यारोपी फूट-फूटकर रोने लगी और बोली जज साहब, प्लीज मुझे बख्श दो, मेरे भी दो बच्चे हैं – ढाई साल की बच्ची दिलरोज की निर्मम हत्या के मामले में परिवार को मिला 3 साल बाद इन्साफ

लुधियाना : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में नवंबर 2021 में ढाई साल की बच्ची दिलरोज कौर की निर्मम हत्या करने वाली पड़ोसन महिला नीलम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। महिला...
Translate »
error: Content is protected !!