आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रेड

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथी के ऊपर पंजाब सरकार ने ऐक्शन लिया है। पंजाब से राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रेड हुई है।

ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित परिसर में आज दोपहर प्रदूषण विभाग की टीम नौ गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ पहुंची ​थी। टीम में लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं। टीम अब भी फैक्ट्री के अंदर मौजूद है और प्लांट व आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप का माहौल है। वहीं, इस कार्रवाई की टाइमिंग से पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। इस छापेमारी को राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि यह रूटीन चेकिंग है या किसी विशेष शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई।

आवास की दीवारों पर लिखा था गद्दार

राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता के भाजपा में जाने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके ​खिलाफ प्रदर्शन किया था। चंडीगढ़ में उनके आवास की दीवारों पर गद्दार तक लिख ​दिया गया था। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-3 थाने में आपराधिक मामला दर्ज करते हुए उनके आवास के बाहर पहरा बढ़ा दिया है।

पिछले साल ही बने थे आप से सातवें राज्यसभा सांसद

राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और पद्म श्री से सम्मानित उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता ने अभी कुछ दिन पहले ही अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आप के संजीव अरोड़ा के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से खाली हुई सीट पर आम आदमी पार्टी ने राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया था। अक्टूबर 2025 में हुए राज्सभा चुनाव में राजिंदर गुप्ता पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। पंजाब की से वह सातवें राज्यसभा सांसद बने थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम को मारने की धमकी : एसएफजे के नेता पन्नू पर पंजाब में एफआईआर

चंडीगढ़ :  आतंकवादी संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू खिलाफ पंजाब में एफआईआर दर्ज हुई है। पन्नू ने कल संगरुर के काली माता मंदिर के बाहर खालिस्तानी नारे लिखने की...
article-image
पंजाब

बाथरुम अभी तक इस्तेमाल भी नहीं किये थे उन्हे गिराया जा रहा है

होशियारपुरः संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने साथियों सहित श्मशान धाट का दौरा किया तथा वहां देखा की जो बाथरुम अभी तक इस्तेमाल भी नहीं किये थे उन्हे गिराया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

Sonalika Agro Unveils New Super

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /August 13 : In a joint press conference, Shri Kranti Deepak Sharma, Business Head of Sonalika Agro, and Shri Jagpreet Singh Mastana, Associate Vice President – Sales & Marketing, Sonalika Agro, announced...
article-image
पंजाब

बंदना जोशी : जीता नैशनल स्तर पर बैस्ट अध्यापक अवार्ड

गढ़शंकर। बीत इलाके के गांव भवानीपुर की बंदना जोशी को फैडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एंड एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बैस्ट अध्यापक से सम्मानित किया गया। बंदना जोशी ने अपनी आरंभिक शिक्षा एनएसएस पब्लिक...
Translate »
error: Content is protected !!