आप ने श्री गुरू रविदास जी महाराज की वाणी मुताविक समूह विश्व को बेगमपुरा बनाने की निश्चय किया : चीमा

by

गढ़शंकर: विपक्ष के नेता व आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा आज वैसाखी के अवसर पर श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी के साथ पहुंचकर नतमस्तक हुए। इस समय हरपाल सिंह चीमा ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने श्री गुरू रविदास जी महाराज की वाणी मुताविक समूह विश्व को बेगमपुरा बनाने की निश्चय किया हुया है। जिसे पूरा करने के लिए राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दुारा लोग भलाई के कार्य आरंभ किए हुए है।
विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि गुरू जी के तपोस्थल को आने वाले सभी सडक़ों को चौड़ा कर बनाने के लिए अवाज विधानसभा के अंदर व बाहर उठाई जा रही है। इस दौरान विपक्ष के नेता हरपाल चीमा व विधायक रोड़ी को प्रबंधक कमेटी ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी के कार्यालय में वलंटियरों व कार्याकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि श्री गुय गोबिंद सिंह जी महाराज दुारा खालसा साजना दिवस ी पवित्र धर्ती श्री अनंदपुर साहिब को सिजदा किया है। आज भी जबर जुल्म के खिलाफ जंग जारी है। इस संघर्ष में सभी को अपना हिस्सा डालना चाहिए ताकि गरीबों पर अत्याचारों का अंत हो सके। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट राजों की तानाशाही राज्य को खतम करके लोग राज्य स्थापना समय की मांग है। इस समय नवनियुक्त पदाधिकारी कृशणजीत सिंह कैडोंवाल, बलवीर करनाणा, रोकी मोयला, जेएस कप्तान को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया गया। इस समय मीडिया प्रभारी चरनजीत सिंह चन्नी, पार्षद सोम नाथ बंगड़ , बलिहार सिंह, गुरदियाल सिंह भनोट, ओकांर सिंह बैंस, रोकी कुनैल, शमशेर पैंसरां, किशन सिंह, बब्बू पनेसर, रणवीर राणा, मास्टर चरन दास, कशमीर सिंह पख्खोवाल, राजन भरोवाल, परमजीत सिंह बबर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाने हेतु वचनबद्ध: सांसद मनीष तिवारी

नगर कौंसिल बलाचौर को शव वाहन के लिए 15 लाख रुपये का चेक भेंट बलाचौर: पंजाब सरकार शहरों की नुहार बदलने और लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाने हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है...
article-image
पंजाब

बसपा की ओर से 18 जून को श्री खुरालगढ़ साहिब में किया जाएगा रोष प्रदर्शन : एडवोकेट पलविंदर माना

एएम नाथ । होशियारपुर : होशियारपुर जिले के गांव भुलेवाल गुजरां में एक मीटिंग हुई, जिसमें मुख्य अतिथि हलका चब्बेवाल के प्रभारी एडवोकेट पलविंदर माना पहुंचे। इस मीटिंग में 18 जून को पंजाब संभालो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं पायल अरोड़ा…जिन्हें माना जा रहा अहमदाबाद में एयर इंडिया हादसे का जिम्मेदार

अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच के दौरान भारत के नागरिक उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) टाटा ग्रुप की एयरलाइंस के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई करने...
Translate »
error: Content is protected !!