आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

by

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। कनाडा में रहने वाले बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह मूल रूप से लुधियाना के गांव घुमाण निवासी हैं। थाना सुधार पुलिस ने नछत्तर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, मामले की जांच एएसआई कुलदीप सिंह कर रहे हैं। नछत्तर सिंह इन दिनों कनाडा के मिसिसॉगा में हैं और सुधार पुलिस ने उसे भारत लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गुरप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनका गांव सहौली जिला लुधियाना में है। गुरप्रीत कौर सुधार के घुमाण चौक स्थित नछत्तर सिंह की कोठी में रहती है। वह कोठी की देखरेख भी करती हैं। नछत्तर सिंह के साथ पारिवारिक रिश्ता है, इसी वजह से एनआरआई नछत्तर सिंह ने गुरप्रीत कौर को कोठी की देखरेख का जिम्मा दिया है।

गुरप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि नछत्तर सिंह उनपर बुरी नजर रखने लगा था। इस बारे गुरप्रीत कौर ने एनआरआई के बेटे संदीप सिंह को भी बताया था। 13 मई को नछत्तर सिंह शाम पांच बजे के करीब कोठी में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान उसने गुरप्रीत के साथ छेड़छाड़ की। गुरप्रीत ने विरोध किया तो नछत्तर सिंह वहां से चला गया। ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत प्रताड़ित किया है। गुरप्रीत कौर ने दावा किया कि उसके पास नछत्तर सिंह की फोटो और वीडियो भी हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर सबके सामने लाएंगी। NRI नछत्तर सिंह का अपने भतीजे राजू के साथ उक्त कोठी पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। NRI ने कोठी पर कब्जा बनाए रखने के लिए खुद ही गुरप्रीत कौर को इसकी संभाल का जिम्मा सौंपा था। नछत्तर सिंह ने इसके लिए गुरप्रीत कौर को बाकायदा पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। बाद में कोठी को लेकर नछत्तर सिंह का गुरप्रीत कौर के साथ ही विवाद शुरू हो गया जो अदालत में विचाराधीन है। ताजा घटनाक्रम में गुरप्रीत कौर ने नछत्तर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है।

बेटी की तरह मानता : मीडिया से फोन पर बातचीत करते हुए नछत्तर सिंह ने फोन पर बताया कि गुरप्रीत कौर उनकी कोठी पर कब्जा करना चाहती है। इसलिए उसने उनपर झूठे आरोप लगाए हैं। वे गुरप्रीत कौर को बेटी की तरह मानते हैं। उनका बेटा संदीप गुरप्रीत कौर को बहन मानता है। एनआरआई ने आरोप लगाया कि ये सारा खेल राजनीतिक के दम पर खेला जा रहा है। गुरप्रीत कौर ने कोठी कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान, गुरप्रीत कौर के पति विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और स्थानीय विधायक हाकम सिंह ठेकेदार से भी इस मामले में बात की थी, लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की गई। उन्होंने पुलिस उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जांच में सही पाए गए सभी नामांकन, अब 5 प्रत्याशी मैदान में

देहर्रा/ तलवाड़ा : राकेश शर्मा । देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा...
article-image
पंजाब , समाचार

निमिषा मेहता ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को दिया श्री आनंदपुर साहिब बंगा सड़क को फोर लेन बनाने का मांग पत्र

गढ़शंकर : भाजपा नेत्री व गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निमिषा मेहता ने केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और इस दौरान निमिषा मेहता ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कभी जल संकट से जूझता था हरोली… अब है कुशल जल प्रबंधन की उम्दा मिसाल-41 करोड़ की 9 पेयजल योजनाएं लोकार्पित, 122 करोड़ की 10 योजनाओं का काम जारी

*महज एक साल में 12.8 मिलियन लीटर क्षमता के 64 जल भंडारण टैंकों का निर्माण* रोहित जसवाल । ऊना, 30 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र ने कठिन जल संकट से कुशल...
पंजाब

चुनाव प्रचार के दौरान बाल मजदूरी पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 07 फरवरी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों से बाल मजदूरी करवाने की सख्ती से रोक...
Translate »
error: Content is protected !!