*आलमी तपिश को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की ज़रूरत – सरपंच सोमनाथ राणा

by

-गांव मजारी में पौधारोपण की रस्मी शुरुआत बुज़ुर्गों के हाथों करवाई
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : आलमी तपिश को कम करने के लिए अधिक से अधिक घने और छायादार पेड़ लगाना आज के समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बनता जा रहा है और हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

इन शब्दों की अभिव्यक्ति, पिछले करीब 28 वर्षों से गांव मजारी की सेवा कर रहे सरपंच श्री सोमनाथ राणा द्वारा पौधारोपण की रस्म अदा करने के अवसर पर की गई। अपनी मातृभूमि से जुड़े, महिला सशक्तिकरण और हर कार्य में माताओं/बहनों की भागीदारी को समर्पित श्री राणा ने इस वर्ष पौधारोपण की रस्म बुज़ुर्ग माता श्रीमती संध्या देवी जी और श्रीमती शकुंतला देवी जी के हाथों पौधे लगवाकर करवाई।

सरपंच श्री राणा ने कहा कि पर्यावरण की देखभाल, हवा की गुणवत्ता में सुधार, पानी और मिट्टी की सेहत को बचाने में पेड़ों की अहम भूमिका है। नागरिकों की अच्छी सेहत को सुनिश्चित करने के लिए साफ-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण अत्यंत आवश्यक है क्योंकि पेड़ ही ऑक्सीजन का स्रोत हैं, जो धरती पर मानव जीवन का आधार हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष लगाए गए पौधे युवाओं की कड़ी मेहनत के चलते 100 प्रतिशत सफल हुए हैं, जिनमें मंदिर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी के पास लगी त्रिवेणी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। त्रिवेणी में पीपल, बरगद और नीम के पौधे एक ही स्थान पर लगाए जाते हैं। इसके अलावा, जहां त्रिवेणी का पंजाबी संस्कृति में विशेष स्थान है, वहीं ये तीनों पेड़ हवा को शुद्ध रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सरपंच श्री सोमनाथ राणा ने इस पौधारोपण अभियान में भाग लेने वाले सभी युवाओं की भी सराहना की जो पिछले लगभग 6 वर्षों से लगातार पौधे लगाने और उनकी देखभाल में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के चारों ओर हरियाली बनाए रखने के लिए जहां हर वर्ष पौधारोपण अभियान चलाया जाता है, वहीं पौधों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए बाड़ लगाकर सुरक्षा भी प्रदान की जाती है। उन्होंने समस्त नगरवासियों से इस नेक कार्य में सहयोग देने और पौधों की देखभाल को भी अपनी नैतिक ज़िम्मेदारी को समझने की अपील की।

उन्होंने गांव के निवासियों से नम्रता पूर्वक अपील करते हुए कहा कि जब जेठ-हाड़ की गर्मी से राहत और ठंडी हवा की चाहत के लिए हम अपने कूलरों में दो बाल्टियां पानी डालते हैं, तो एक गड़वी (बर्तन) पानी इन पौधों में डालने की भी कृपा ज़रूर करें।

इस अवसर पर सरपंच सोमनाथ राणा के साथ सतविंदर राणा, राकेश राणा, नंबरदार सुभाष राणा, विद्यासागर, संजू राणा, रघुविंदर राणा, दलजीत भट्टी, सुभ राणा, जस्सी राणा प्रमोद राणा, शिव कुमार राणा, सतीश राणा (गब्बर), संदीप कुमार, बलजीत राणा, करण राणा, साहिल राणा, नितिन मान, गगन, प्रदीप राणा के अलावा अन्य वालंटियर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साधारण मामलों को भी एससी/एसटी स्पैशल एक्ट का रंग देकर लोगों को झूठा फसाया जा रहा, इस चलन को बदलने की जरूरत : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक मामले में की अहम टिप्पणी

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत आने वाले साधारण मामलों को भी एससी व एसटी स्पेशल एक्ट का रंग देकर लोगों...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मनीमाजरा ट्राइसिटी के आसपास बस स्टैंड पर भीषण गर्मी में यात्री बेहाल, पंखों व मूलभूत सुविधाओं की मांग तेज

“विज्ञापनों से लाखों की कमाई, फिर यात्रियों के लिए पंखों की व्यवस्था क्यों नहीं?” पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून।  चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल के सामने एवं फन रिपब्लिक थिएटर के समीप...
article-image
पंजाब

ईडी ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग दौरान हिरासत में लिया : आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने फर्जी स्टॉक और बही खातों में हेरफेर कर बैंक को 40.92 करोड़ रुपये का चूना लगाया

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को हिरासत में ले लिया है। जसवंत सिंह गज्जण माजरा अमरगढ़...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर के बाद आतंकी गोल्डी बराड़ का गुर्गा मलकीत सिंह पुलिस ने दबोचा

चंडीगढ़ :  पुलिस ने कनाडा में बैठे आतंकवादी गोल्डी बराड़ के गुर्गे मलकीत सिंह उर्फ मैक्सी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. एनकाउंटर के दौरान मैक्सी को पैर में गोली लगी है और...
Translate »
error: Content is protected !!