आप सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवाना घटिया हरकत : खन्ना – कहा…. आगामी पंचायती चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आप में शामिल होने के लिए जबरन डाला जा रहा दबाव

by
होशियारपुर 15  सितम्बर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रदेश की मौजूदा आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नीतियों से अब प्रदेश की जनता हताष हो चुकी है जिससे अब आम आदमी पार्टी के नेता बौखला गए हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अब धक्केशाही करने पर उतर आये हैं। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा के कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज कर तथा डरा धमकाकर उन्हें अपनी पार्टी में जबरन शामिल करने की कोशिशें कर रहे हैं जो कि सरासर आप नेताओं द्वारा लोकतंत्र की हत्या है।
खन्ना ने गढ़शंकर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रंगीला पर पुलिस द्वारा आप सरकार के दबाव में झूठा पर्चा दर्ज करने की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास देखकर आप नेता ऐसे घटिया काम करने पर उतारू हो रहे हैं जिसे देखकर अब लगता है कि पंजाब में जंगल राज स्थापित हो चूका है। आप नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता दूरदर्शी सोच रखती है जनता को अपने भविष्य बदलना आता है। खन्ना ने आम आदमी पार्टी नेताओं को चेतावनी दी कि अगर वे अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आए तो भाजपा आम आदमी पार्टी के खिलाफ संघर्ष छेडऩे को मजबूर होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन : 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

चंडीगढ़ । किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों को...
article-image
पंजाब

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी ख़बर : पंजाब बोर्ड ने जारी

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह को प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर : 25 अक्टूबर को सराज, नाचन व धर्मपुर में प्रत्याशियो के नामांकन पत्र भरने दौरान रहेगी साथ

गढ़शंकर :कांग्रेस हाईकमान ने प्रतिभा सिंह को इलेक्शन खत्म होने तक प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवा दिया है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह...
article-image
पंजाब

भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता ने अपने समर्थकों सहित एसडीएम कार्यालय में आना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा नेत्री निमिषा मेहता की रिहायश से उनके समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!