आपको शहीद मान लिया हैँ आप अनशन खोल ले – खाप नेताओं खापो नें डल्लेवाल से किया आग्रह

by
चंडीगढ़ । किसान आंदोलन अब भी शांत नहीं हुआ है। लगातार किसानों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वहीँ अब किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा के खाप नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस कॉन्फ्रेंस के बाद सतरोल खाप के प्रतिनिधि सतीश कुमार नें बताया की किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा मे 3 धरने चले थे । टटोली गांव मे 102 पंचायत इकत्रित हुई थी, हमारी 11 सदस्य कमेटी बनाई थी। इसके अलावा भी उन्होंने किसानों से जुड़ी अहम जानकारी दी।
जानिए कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?  आपकी जानकारी के लिए बता दें चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा के खाप नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दहिया खाप, सतरोड़ खाप, कंडेला खाप, माजरा खाप, फोगाट खाप, दलाल खाप सहित कई खाप नेता मौजूद रहे। सतरोल खाप के प्रतिनिधि सतीश कुमार नें बताया की 11 सदस्य कमेटी खनोरी बॉर्डर पर दलजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने गई थी, वहां उनकी तबियत ठीक नहीं लगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि परमात्मा से अपील करते हैँ की उनकी तबियत ठीक करें ।
मांगों को लेकर दिया बयान  :  इस दौरान खापो नें कहा की आपको शहीद मान लिया हैँ आप अनशन खोल ले, लेकिन उन्होंने कहा की जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो ऐसा रहेंगे वहीँ हरियाणा सरकार का विरोध करते हैँ, पहले कहते थे की ट्रेक्टर लेकर जा रहे हैँ, अब जब किसान पैदल जा रहे हैँ तो उनपर आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैँ। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठनों से निवेदन कर रहा हूँ 29 को बास गांव हिसार मे एक महापंचायत रखने जा रहे हैँ, उसमे भविष्य का फैसला किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के विश्राम कक्ष में कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहन लाल (57) पुत्र कृपाराम निवासी पुलवाहल तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर का रहने वाला था। मोहन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश डल झील की ओर जाने वाले रास्ते में भीषण लैंडस्लाइड का वीडियो आया सहमने

एएम नाथ। मणिमहेश : हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मणिमहेश डल झील की ओर जाने वाले रास्ते में पहाड़ी दरकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।...
article-image
पंजाब

डेरा बाबा टेढ़ा पीर (कुनैल) के सेवादारों को कुछ शरारती लोग कर रहे हैं प्रताड़ित : प्रीति महंत

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कुनैल में लाखों लोगों की आस्था के केंद्र डेरा बाबा टेढ़ा पीर के सेवादारों को कुछ शरारती लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने है। जिसकी शिकायत डेरे की...
article-image
पंजाब

रयात कॉलेज ऑफ लॉ के नवप्रवेशी छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात कॉलेज ऑफ लॉ, रेलमाजरा ने बीए/बी.कॉम एलएलबी (ऑनर्स) पंचवर्षीय के नए बैच के छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत...
Translate »
error: Content is protected !!