आपदा आते ही केंद्र को गाली देने लग जाते प्रदेश सरकार के कांग्रेसी नेता : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बोला प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला

by

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, अपने दायित्वों से पीछे हटकर सिर्फ केंद्र पर दोष मढ़ने का काम कर रही सरकार

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं का यह रवैया बन चुका है कि प्रदेश में अगर आपदा आती है तो इसके लिए केंद्र सरकार को गाली देना शुरू कर देते हैं। यह सब कांग्रेसी नेताओं द्वारा एक साजिश के तहत किया जा रहा है। मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बार-बार यह कहा जा रहा है कि केंद्र से कुछ नहीं मिल रहा जबकि केंद्र से जो पैसा मिला और मिल रहा है उसे कहां खर्च किया जा रहा है, इसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है।

केंद्र सरकार अगर जनता द्वारा चुनी हुई है तो प्रदेश सरकार को भी जनता ने ही चुनकर भेजा है। जनता के प्रति सबसे पहला दायित्व प्रदेश सरकार का ही बनता है। आज प्रदेश में हालात ऐसे हैं जहां 500 करोड़ का नुकसान हुआ है वहां सिर्फ एक करोड़ देकर अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बात पर केंद्र को दोष देना उचित नहीं, प्रदेश सरकार को जनता के लिए काम करना चाहिए।

—————————–
अवैध कटान पर सुप्रीम कोर्ट में जबाव दे सरकार, अगर कोई दोषी को करे कार्रवाई

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में अवैध कटान को लेकर जो संज्ञान लिया है प्रदेश सरकार उस पर अपना जबाव दायर करे और यदि प्रदेश में इस अवैध कटान को लेकर कोई दोषी है तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि इस बार की आपदा में जंगल के जंगल बहकर आ गए हैं और ऐसे में यह जरूरी है कि प्रदेश सरकार इस बात को लेकर जांच करवाए कि आखिर यह आपदा कहां से आ रही है, ताकि हिमाचल प्रदेश को तबाही से बचाया जा सके।
जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा जिला की मणीमहेश यात्रा के दौरान जो त्रासदी हुई है उसमें प्रदेश सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। लोगों को भेजने से लेकर उन्हें सुरक्षित वापिस लाने तक सरकार की कोई योजना नहीं थी। लोग 100 किमी का सफर पैदल तय करके चंबा पहुंचे और अभी भी बहुत से लोग वहां पर फंसे हुए हैं। आपदा बड़ी जरूर है लेकिन सरकार उसमें अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
————————-

अपने क्षेत्र तांदी में तबाही देख भावुक हुए जयराम ठाकुर

सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत तांदी पंचायत के लाछ और लठली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावितों से मिलकर हालत पर चर्चा की और जमीन बैठ जाने से खाली किये 35 मकानों के प्रभवितों मिले और राहत राशि बांटी। यहां 8 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में बारिश और भूस्खलन ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है। गांव की जमीन अब तक 12 से 15 फीट तक धंस चुकी है और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि जमीन हर रोज 1 से 2 फीट तक धंस रही है, जिससे कई घर जमींदोज हो गए हैं और कुछ रहने के काबिल नहीं रहे हैं। इस कारण अब लोगों के पास सुरक्षित छत तक नहीं बची। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी के साथ इस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि तांदी गांव का बड़ा हिस्सा पंडोह डैम से सटा होने के कारण खतरे के दायरे में है। वहीं, कुकलाह गांव को जोड़ने वाली सड़क भी भूस्खलन की वजह से डैम की ओर धंस चुकी है, जिससे इलाके की संपर्क व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस संकट की घड़ी में ग्रामीणों ने नेताओं के सामने अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि वे घर उजड़ने के बाद अब खुले आसमान के नीचे जीवन-यापन को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द राहत और स्थायी समाधान की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह आपदा बेहद गंभीर है और सरकार को तत्काल राहत एवं पुनर्वास की ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अपने संसाधनों से दिया 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज : आपदा में केंद्र से नहीं मिली कोई भी विशेष मदद: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला कुढार के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 11 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग लड़की के पेट में जब दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा– पोल उस समय खुली :चचेरे भाई ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से किया दुराचार,मामला दर्ज , ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

सुल्तानपुर लोधी : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से उसके चचेरे भाई ने दुराचार किया। आरोपी चचेरा भाई 15 साल की बहन से ही संबंध बनाता रहा। आठवीं कक्षा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जाती जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : पूर्व सांसद खन्ना

,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में जाती जनगणना साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम : खन्ना होशियारपुर 1 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अक्तूबर तक बंद रहेगा नगरोटा-भाटी-भदरेड़ मार्ग

नगरोटा बगवां , 6 अक्तूबर। नगरोटा बगवां उपमंडल के अन्तर्गत गुम्मर से नगरोटा-भाटी-भदरेड़ रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 15 अक्तूबर, 2023 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!