आपदा प्रभावित करसोग का दौरा कर पीड़ितों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

मुख्यमंत्री खुद आकर करसोग की तबाही देखें और बनाए राहत पहुंचाने की योजना : जयराम ठाकुर

जो प्रभावितों की सीधा मदद करना चाहते हैं, हम उनको भी सहयोग देंगे, लोगों की मदद के लिए आभार

सराज में हालत बहुत खराब थे और सड़कें बंद इसलिए आने में थोड़ी देरी हुई

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज करसोग विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वह आपदा प्रभावितों से मिले और उन्हें बताया हौसला दिया।

उन्होंने आपदा प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हम हिम्मत नहीं हारेंगे। इस कठिन घड़ी में हमें हौसला रखना है और बारिश के मौसम में अपने और अपने परिवार का ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि मेरे गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में भी कल्पनातीत तबाही हुई है। बहुत सारे लोगों की जान गई आधारभूत ढांचा बहुत हद तक नष्ट हो चुका है। सड़के ज्यादातर बंद हो गई हैं। इसीलिए यहां पहुंचने में थोड़ा वक्त लगा।ml

जयराम ठाकुर ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि करसोग में भी बहुत तबाही हुई है। लोगों की जमीन, खेती, बाग, फसलें सह बह गए हैं। लोगों की निजी संपत्तियों को हद से ज्यादा नुकसान हुआ है। मैं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह करता हूं कि वे वक्त निकाल कर स्वयंकरसोग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें। तभी उन्हें यहां हुए नुकसान का वास्तविक अंदाजा लग पाएगा। उसी के हिसाब से राहत प्रदान करने की प्रभावी योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार काम कर रही है लेकिन यह काम हमें युद्ध स्तर पर करना होगा। यहां पर भी लोगों को फौरी राहत तक नहीं मिली है।

फौरी राहत सिर्फ लोगों को तत्काल मदद ही नहीं करती है बल्कि उन्हें हौसला भी देती है। साथ ही फौरी राहत लोगों के बीच सरकार की तत्परता और सरकार के होने का एहसास भी करवाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को जो भी सहायता की जा रही है वह वास्तविक अर्थों में प्रभावितों तक पहुंचे सरकार को इसके लिए भी प्रयास करने चाहिए।
जयराम ठाकुर आज शंकर देहरा होते हुए करसोग पहुंचे और करसोग के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र सनारली, शरकोल नाला, कुट्टी, पुराना बाजार का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। आपदा ने हर जगह लोगों को बहुत क्रूरता से अपना शिकार बनाया है। बहुत सारे ऐसे लोग हैं कि जिनके पास कुछ नहीं बचा।

उनके जीवन भर की कमाई ही आपदा अपने साथ ले नहीं ले गई बल्कि उनके कमाने के साधन भी नष्ट कर दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के तुरंत बाद ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री का प्रबंध किया गया। जिसमें खाने का सामान, राशन, कपड़े जूते, बर्तन, बिस्तर, कंबल जैसी अत्यावश्यक चीज लोगों तक पहुंचाई गई। इसी के साथ ही देश भर से लोगों द्वारा आपदा प्रभावितों को मदद करने का जो प्रयास किया गया वह सराहनीय है। लोगों ने बहुत सहयोग किया और उसी के बलबूते हर आपदा प्रभावित तक हम राहत सामग्री के साथ पहुंच चुके हैं।


जयराम ठाकुर ने कहा कि यह त्रासदी बहुत बड़ी है और इसके प्रभाव भी बहुत गंभीर हैं। आने वाले समय में और भी चुनौतियां हैं जिससे प्रशासन और प्रभावितों को दो-चार होना पड़ेगा। जो लोग मदद करना चाहते हैं, वह हमारी पुनर्वासन में भी मदद करें। हमने प्रभावितों की सूचियां तैयार कर रखी हैं। ऐसे में जो भी दानी सज्जन उनके पुनर्वासन में सीधे मदद करना चाहते हैं वह कर सकते हैं। वह जिस भी प्रकार से मदद करना चाहते हैं कर सकते हैं। इस बार का आपदा प्रभावित ज्यादातर क्षेत्र बहुत ऊंचाई पर है और वहां पर बारिश के खत्म होते ही भयंकर ठंडी पड़ने लगती है। ऐसे में बारिश के पहले ही उन्हें सुरक्षित आशियाना प्रदान करना बहुत जरूरी है। साथ ही बहुत सारी जन सुविधाएं हैं जिन्हें आपदा अपने साथ बहा कर ले गई है। उनके भी पुनर्निर्माण में ऐसे दानी सज्जनों का सहयोग प्रभावितों को बहुत राहत प्रदान करेगा। जयराम ठाकुर ने अब तक जितने भी लोगों ने आपदा प्रभावितों के लिए तन, मन, धन से जो भी सहयोग किया है उसके लिए सभी का आभार जताते हुए लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने का निवेदन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश महासचिव बिहारी लाल, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदर नगर के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हीरा लाल, शिलाई से भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, करसोग के विधायक दीप राज, व स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी साथ रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह बिगड़ैल शहजादे : महिला सम्मान क्या होता , शायद उनकी माता ने उन्हें नहीं सिखाया – कंगना रणौत

एएम नाथ। मंडी : भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने मंगलवार को सिराज में दर्जन भर कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने चुनावी जनसंभा के दौरान कहा कि पिछले एक दशक में देश का कायाकल्प हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंजेक्शन को लेकर झूठ बोलने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें सीएम सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  इंजेक्शन न मिलने से हुईं देवराज शर्मा की मौत मामले में जिन भी अधिकारियों ने घटिया साजिश रचकर पीड़ित परिवार पर उंगली उठाई और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर बुलन्द करेगा आवाज : हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शिमला में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न विभागों,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बनते प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख : सस्पैंड

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भोजन-पानी की व्यवस्था की थी। लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों...
Translate »
error: Content is protected !!