आपदा राहत में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल रही, सड़कों को खोलने के नाम पर औपचारिकता हो रही : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

रोहडू : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा राहत में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल रही है। सड़कों को खोलने के नाम पर औपचारिकता हो रही है। 10 सड़कों पर एक मशीन नजर आ रही है। जिनके घर टूट गए हैं, उन्हें नियमानुसार एक तिरपाल तक नहीं मिला। सेब का सीजन चल रहा है लेकिन सड़कें ठीक नहीं हो रही हैं। सेब के मामले में मुख्यमंत्री कुछ कह रहे हैं और उनके मंत्री कुछ और ही कह रहे हैं। कई जगह सड़क सही होने के इंतजार में सेब सड़ने पर नाले में बहाने के वीडियो सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा राहत के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिल रहा। सरकार की अनदेखी के बाद कुछ गांवों के लोग खुद से पैसे इकट्ठा करके सड़कें खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी हजारों की संख्या में सड़कें बंद होती रहीं लेकिन हम उन्हें तीन दिन के भीतर बहाल करते थे। उन्होंने कहा कि यह मामला केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उठाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में 15 जुलाई तक सेब खरीद प्रक्रिया की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाती थीं। लेकिन इस मसले पर भी सरकार फेल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता के दम पर ऐसा दमन आज तक किसी ने नहीं देखा, न सुना : सुक्खू सरकार से प्रताड़ित होकर आशीष समेत तीनों विधायकों ने छोड़ दी अपनी विधायकी – जयराम ठाकुर

एएम नाथ।  हमीरपुर, 18 जून :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में मंगलवार को कहा कि सरकार की तानाशाही के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री ने खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, विभिन्न खेलों में विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत, बोले हर क्षेत्र में सिफारिशवादी तंत्र को रोकने की आवश्यकता

बिलासपुर 7 अगस्त : वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में घुमारवीं 2 खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक और खेल जगत में चमके उद्योग नगरी बददी के अभिमन्यु भारद्वाज

अपनी खेल, शिक्षा उपलब्धियों का श्रेय उन्होंने अपने अध्यापकों को दिया बददी, 14 मई (तारा) : उद्योग नगरी बददी के प्रतिभाशाली छात्र अभिमन्यु भारद्वाज ने सी.बी.एस.ई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो महीने का था बिल … कंगना रनौत सब्सिडी भी लेती हैं, समय पर नहीं करती भुगतान : कंगना रनौत का बयान भ्रामक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने कंगना के बयान पर स्पष्ट किया है कि मनाली विद्युत उप-मंडल के अन्तर्गत कंगना रनौत के नाम पर उनके आवास सिमसा गांव में...
Translate »
error: Content is protected !!