आपदा व आपात स्थितियों में वैकल्पिक संचार प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु 6 दिवसीय एमेच्योर एवं कम्युनिटी रेडियो प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

by
उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र किये वितरित, हैम रेडियो को हॉबी के रूप में अपनाने का किया आह्वान
आपदा की स्थिति में हैम रेडियो विश्वसनीय एवं प्रभावी संचार माध्यम बन सकता है – अपूर्व देवगन
एएम नाथ: मंडी, 28 मार्च।  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के समन्वय से हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, डांगसीधार (मंडी) में 23 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित 6 दिवसीय एमेच्योर एवं कम्युनिटी रेडियो (हैम) प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हो गया ।
समापन अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था बाधित होना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे समय में हैम रेडियो विश्वसनीय एवं प्रभावी संचार माध्यम के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र वितरित किए तथा कहा कि यदि इसे हॉबी के रूप में अपनाया जाए तो इसमें बेहतर दक्षता हासिल की जा सकती है और आपदा के समय प्रभावी योगदान दिया जा सकता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्रोत व्यक्ति केंद्रीय संचार मंत्रालय के सेवानिवृत्त डीडीजी वी.के. आर्य तथा दिल्ली हैम रेडियो संस्थान की सचिव कुसुम ने प्रतिभागियों को एमेच्योर रेडियो संचालन, संचार तकनीक तथा आपदा के समय वैकल्पिक संचार व्यवस्था स्थापित करने संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार : हेरोईन की कीमत करीब चार करोड़

गढ़शंकर : एसटीएफ जालंधर रेंज दुारा गढ़शंकर के गांव बोड़ा के निकट नाकाबंदी दौरान दो तस्करों से 400 ग्राम होरोईन बरामद कर दोनों तस्करों को ग्रिफतार कर लिया है। एसटीएफ जालंधर के इंस्पेकटर हरदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व

बद्दी, 13 जनवरी (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय में लोहड़ी का पावन पर्व पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर के सलाहकार प्रो. डॉ. टी. आर. भारद्वाज,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में छोड़े शिशु को परिजनों ने नहीं अपनाया तो कानूनी रूप से किया जाएगा मुक्त

हमीरपुर 03 जनवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में पिछले माह छोड़े गए एक शिशु को शिमला के टूटी कंडी स्थित बाल-बालिका शिशु गृह में भेज दिया गया है। जिला बाल संरक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में 55 लाख गाड़ियां अब ‘अवैध’… पार्किंग और फ्यूल पर लगेगा प्रतिबंध, नए दिशा-निर्देश जारी

नई दिल्ली । दिल्ली की सरकार ने पुरानी हो चुकी गाड़ियों के प्रबंधन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परिवहन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 2024 से दिल्ली में 10 साल से...
Translate »
error: Content is protected !!