आपरेशन सिंदूर पर भगवंत मान ने दिया रिएक्शन, बोले- ‘सेना और सैनिकों पर गर्व है’

by
चंडीगढ़: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। पीएम मोदी ने खुद यह नाम सुझाया है। वहीं सेना के इस सफल ऑपरेशन की देशभर में सराहना हो रही है।
सरकार के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी सेना के ऑपरेशन की सराहना कर रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना और बहादुर सैनिकों पर गर्व है।
भगवंत मान ने किया पोस्ट :  दरअसल, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर एक पोस्ट की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना और अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पंजाब के लोग सैनिकों के साहस और उत्साह के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाइयिथन गेम्स में प्रदेश और जिला के 50 बच्चों ने जीते पदक – DC जतिन लाल ने राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। ऊना, 21 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इतिहास बन जाएगा AIDS : 2 इंजेक्शन से ही हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी बीमारी, मिटेगी एचआईवी

एड्स का दंश जितना बड़ा शारीरिक है, उससे कहीं बड़ा सामाजिक है. आज भी अगर किसी को एचआईवी एड्स हो जाए तो इसे बेहद बुरी नजर से देखा जाता है. लेकिन अब इस दंश...
article-image
पंजाब

नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर सिविल अस्पताल में जागरूकता शिविर का आयोजन

गढ़शंकर । रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर द्वारा एसएमओ डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में नेत्रदान पखवाड़े के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें सिविल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रैगन फ्रूट का बगीचा….पपलाह के राजेंद्र ने किया तैयार : उद्यान विभाग से सब्सिडी प्राप्त करके 5 कनाल भूमि पर लगाए 864 पौधे

शुरुआती दौर में ही लगभग 5 क्विंटल उत्पादन, नर्सरी भी स्वयं की तैयार एएम नाथ। हमीरपुर 12 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर जैसे कम ऊंचाई एवं कम नमी वाले क्षेत्रों में भी फल...
Translate »
error: Content is protected !!