आम आदमी क्लीनिक बसियाला का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन : आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से इलाके के लोगों को मिलेंगी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं कहा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोढ़ी ने

by

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी आम आदमी क्लीनिक: चेतन सिंह जोड़ेमाजरा
होशियारपुर, 15 अगस्त:
स्वास्थ्य मंत्री पंजाब चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग वचनबद्ध है और आने वाले दिनों में स्वास्थ्य क्षेत्र में पूरे प्रदेश में लोगों को बड़े स्तर पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वे आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा की उपस्थिति में होशियारपुर के ब्लाक पोसी के अंतर्गत आते गांव बसियाला में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से स्वास्थ्य मंत्री के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस मौके पर उनके साथ विधायक दसूहा श्री कर्मवीर सिंह घुम्मण, एस.एस.पी. श्री सरताज सिंह चाहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन व एस.डी.एम. होशियापुर श्री शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे।
देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुतियां देने वाले शहीदों को नमन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज इन्हीं शहीदों के कारण हम स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने आम आदमी क्लीनिक का जायजा लेने के दौरान कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान की ओर से 75वें आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश में 75 आम आदमी क्लीनिक स्वतंत्रता दिवस पर जनता को समर्पित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 8 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जिनमें से 3 आम आदमी क्लीनिकों का आज रस्मी उद्घाटन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक बसियाला के अलावा आम आदमी क्लीनिक बहादुरपुर(होशियारपुर) का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने व आम आदमी क्लीनिक अहियापुर(दसूहा) का उद्घाटन विधायक उड़मुड़ श्री जसवीर सिंह राजा गिल ने किया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में जिला निवासियों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा व उन्हें नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में ओ.पी.डी. सेवाएं, परिवार नियोजन सेवाएं भी रहेंगी। इसके अलावा लोगों को 41 तरह के नि:शुल्क टैस्ट किए जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 16 नए मैडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं, जो कि पंजाब सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्राथमिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाईयां उपलब्ध करवा दी जाएंगी, इसके साथ ही अस्पतालों में डाक्टरों व अन्य स्टाफ की कमी को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
श्री चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने एन.आर.आई. स्व. स. करतार सिंह बसियाला परिवार का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने गांव में आम आदमी क्लीनिक बना कर पंजाब सरकार को सौंपी है। उन्होंने कहा कि एन.आर.आईज का प्रदेश के विकास में बहुत अहम योगदान है और वे उम्मीद करते हैं कि एन.आर.आईज प्रदेश के विकास में इसी तरह अपना योगदान देते रहेंगे।
डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रोढ़ी ने पंजाब सरकार की ओर से खोले जा रहे आम आदमी क्लीनिक की प्रशंसा करते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने कहा कि गांव बसियाला में खुले आम आदमी क्लीनिक से इलाके को लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वस्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
इस मौके पर डायरेक्टर स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग पंजाब डा. रणजीत सिंह घोतरा, सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, आम आदमी पार्टी के लोकसभा इंचार्ज डा. हरविंदर सिंह बख्शी, श्री हरमिंदर सिंह संधू, श्री हरजिंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गोलियां मारकर अकाली नेता की हत्या : दोस्त ही निकला हत्यारा

बटाला। गांव घसीटपुर के पास सोमवार रात अकाली कार्यकर्ता अजीतपाल सिंह निवासी गांव शेखुपुरा की उसके दोस्त अमृतपाल सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद पुलिस के शिकंजे से...
article-image
पंजाब

Sandeep Sharma Donates Blood on 80

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 16 :;On the occasion of the country’s 80th Independence Day, Sandeep Sharma, President of the Disabled Person Welfare Society, Hoshiarpur, donated blood at Civil Hospital, Hoshiarpur. On this occasion, he said that...
article-image
पंजाब

बड़ी साजिश: केजरीवाल और भगवंत मान को उड़ाने की धमकी, स्कूलों और कोर्ट में बम की धमकी से खौफ

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर आतंकी साया गहराता नजर आ रहा है। सोमवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बच्चे को मोबाइल देने से पहले ON कर दें ये 3 सेटिंग, कभी नहीं देख पाएंगे एडल्ट कंटेंट

आजकल  बच्चों के हाथ में मोबाइल ज्यादा नजर आने लगा है। बच्चों का होमवर्क भी मोबाइल पर आता है। इसके साथ ही बच्चे पढ़ाई से संबंधित चीजें भी इंटरनेट पर सर्च करते हैं। इंटरनेट...
Translate »
error: Content is protected !!