आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा : तरुण चुघ

by

नई दिल्ली, 12 मई । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि अब जांच की आंच सीधे विजिलेंस मुख्यालय तक पहुंच गई है।

चुघ ने कहा कि सीबीआई द्वारा पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय को सील करना इस बात का प्रमाण है कि मान सरकार भ्रष्टाचार में गले तक डूबी हुई है।

चुघ ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि पहले ईडी ने एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिससे पंजाब का सिर शर्म से झुक गया था। चुग ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और मान की जोड़ी ने पंजाब को भ्रष्टाचार की मंडी बना दिया है। राज्य में आम आदमी पार्टी (आआपा) संरक्षित माफिया और गैंगस्टर सरेआम लूट मचा रहे हैं। केजरीवाल ने पंजाब को अपना ‘एटीएम’ बना लिया है, जहां सरकारी खजाने को लूटकर निजी तिजोरियां भरी जा रही हैं।

चुघ ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का मान सरकार का दावा महज एक छलावा है। आआपा विधायकों ने अपने घरों में टॉर्चर सेंटर बना रखे हैं, जहां अधिकारियों और आम जनता को प्रताड़ित किया जाता है। अमृतसर में एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना इसी मानसिक प्रताड़ना का नतीजा थी।

चुघ ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नगर निगमों में अनुबंध के आधार पर होने वाली भर्तियों में आआपा विधायकों के करीबियों द्वारा लाखों की वसूली की जा रही है।

उन्होंने कहा कि

पटियाला में भगवंत मान के चहेते डीआईजी की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी ने खाकी और खादी के उस नापाक गठजोड़ को बेनकाब किया है, जो पंजाब को लूटने में लगा है। चुघ ने पंजाब की जनता से आह्वान किया कि वे केजरीवाल-मान जोड़ी के इन राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक मंसूबों को समझें। अब समय आ गया है कि पंजाब के लोग इस भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ आवाज बुलंद करें और प्रदेश को बचाने के लिए आगे आएं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सर्ब समाज समरसता समिति पंजाब द्वारा आयोजित ज्योति वितरण कार्यक्रम में राधा कृष्ण मंदिर ठाकुर द्वारा ने की शामुलियत : सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध श्री रामलीला बासोवाल कॉलोनी, गंगुवाल में 15 अक्टूबर से शुरू होगी

अखण्ड ज्योति प्राप्त कर भगवान वाल्मिकी श्री राम तीर्थ की यात्रा एवं वापसी श्री आनंदपुर साहिब,14 अक्टूबर (कंवल जोत सिंह) : श्री आनंदपुर साहिब और आसपास के गांवों की सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो वर्षों में 546 पेयजल व 174 सिंचाई योजनाओं को किया पूर्ण- अधिकारियों को दिए पानी का तर्कसंगत प्रबंधन करने के निर्देश ,उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक रोहित जसवाल। धर्मशाला, 21 दिसंबर। प्रदेश में लम्बे समय से उत्पन्न सूखे की स्थिति के कारण जलस्रोतों में कमी आ रही है। सूखे के...
पंजाब

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज : आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए

चिंतपूर्णी : ACJM अंब कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख...
article-image
पंजाब

भाई-बहन 76 साल बाद मिल सके : पाकिस्‍तान में रहने वाले मोहम्‍मद इस्‍माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर भारत के जालंधर से करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे

लाहौर : पाकिस्‍तान में रहने वाले मोहम्‍मद इस्‍माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर भारत के जालंधर से करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे और 76 साल बाद दोनों मिल सके। भाई-बहन की यह कहानी...
Translate »
error: Content is protected !!